फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Troubled by the bullies in Shivpuri, the victim's family camped outside the collector's office

Shivpuri: घर-गृहस्थी का सामान लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा परिवार, बोला- अब यहीं रहेंगे, आखिर क्या है मामला

Wed, 09 Aug 2023 05:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 09 Aug 2023 05:21 PM IST
सार

पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव के दंबगों ने हमारे खेत व घर जाने का रास्ता बंद कर दिया और हम कई बार पुलिस व तहसील में शिकायत कर चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन
Troubled by the bullies in Shivpuri, the victim's family camped outside the collector's office
सामान लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा परिवार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शिवपुरी जिले के बैराड़ क्षेत्र के ग्राम ककरई निवासी एक परिवार दबंगों परेशान होकर जिला मुख्यालय पर आ गया और यहां पर कलेक्टर कार्यालय के सामने ही अपने परिवार के साथ डेरा डाल लिया। यह परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर का सामान लेकर कलेक्टर परिसर पहुंचा है। परिवार का कहना है अब यहीं रहेंगे क्योंकि घर पर दंबगों का कब्जा है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव के दंबगों ने हमारे खेत व घर जाने का रास्ता बंद कर दिया और हम कई बार पुलिस व तहसील में शिकायत कर चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं, इस मामले में बैराड़ थाना प्रभारी नवीन यादव का कहना है कि मारपीट की घटना हुई थी तो हमने केस दर्ज कर लिया था। बाकी जमीन का विवाद तहसील से सुलझेगा।
विज्ञापन


दबंगों ने खेत पर जाने का रास्ता कर दिया बंद
ककरई गांव निवासी भरत यादव ने बताया की गांव में हमारे घर व खेत को जाने के लिए एकमात्र रास्ता है। यह रास्ता 40 वर्ष पुराना है। इस रास्ते पर गांव के सोबरन यादव व उसके तीन पुत्रों ने मिलकर तार फेन्सिंग लगा ली है। रास्ता बंद होने से हम घर व खेत नहीं जा पा रहे। भरत ने आगे बताया कि पंचायत चुनाव में सोवरन चुनाव हार गया था और तभी से वह यह सोच रखता है कि हमारे परिवार ने उसे वोट नहीं दिए। इसी बात की खुन्नस वह हमने निकाल रहा है। इसी विवाद के चलते वह हमारे साथ मारपीट भी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने दिया आश्वासन
कलेक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित परिवार ने कहा कि जब तक उनके घर व खेत पर जाने वाले रास्ते को प्रशासन नहीं खुलवा देता, तब तक वह कलेक्टर परिसर में ही रहेंगे। देर शाम पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी आए और उन्होंने समस्या सुनने के बाद आश्वासन दिया है कि वह एक दिन में रास्ता खुलवा देंगे। इस पर से परिवार अपने घर के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed