{"_id":"6481d95b660da641bf02c36f","slug":"sp-in-shivpuri-returned-102-stolen-phones-to-their-owners-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: एसपी ने चोरी हुए 102 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए, साइबर सेल की मदद से ढूंढे 13 लाख रुपये के फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: एसपी ने चोरी हुए 102 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए, साइबर सेल की मदद से ढूंढे 13 लाख रुपये के फोन
Thu, 08 Jun 2023 07:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 08 Jun 2023 07:07 PM IST
सार
अपने मोबाइल फोन वापस पाकर खुश हुए लोग पुलिस को कहा थैंक्यू। लोगों ने खुशी में एसपी को माला पहनाकर उनको धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
युवक को मोबाइल फोन लौटते एसपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी में पुलिस ने चोरी हुए लगभग 13 लाख रुपये के 102 मोबाइलों को उनके मालिकों के सुपुर्द किए। पुलिस अधीक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह भदौरिया ने गुरुवार को यह मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए। मोबाइल पाकर लोग खुश हो गए। लोगों ने खुशी में एसपी को माला पहनाकर उनको धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले से चोरी गए 102 मोबाइलों को जिला सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिलों से बरामद किया है, जिन्हें साइबर सेल की मदद से ढूंढ निकाला गया है। सभी असल मोबाइल फोन मालिकों को आज सूचना देकर पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया गया था, जहां उनके खोए हुए मोबाइल सुपुर्द किए गए। इस मोके पर एसपी ने कहा कि जब भी मोबाइल गिरे या चोरी हो जाए, इसकी सूचना तत्काल पुलिस में देनी चाहिए, जिससे उस मोबाइल और उसमें डली सिम के जरिए किसी सायबर क्राइम को रोका जा सके।
विज्ञापन
