फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Young Woman Dies After Falling Into Well While Digging Soil for Diwali Home Renovation

शिवपुरी: दीपावली की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, लिपाई के लिए मिट्टी खोद रही युवती की कुएं में गिरने से मौत

Mon, 12 Oct 2026 01:06 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 01:06 PM IST
सार

घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोद रही 18 वर्षीय युवती पैर फिसलने के बाद कुएं में जा गिरी। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन
Shivpuri: Young Woman Dies After Falling Into Well While Digging Soil for Diwali Home Renovation
हादसे के बाद जमा हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में दीपावली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दिनारा थाना क्षेत्र के छितीपुर गांव में घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोद रही 18 वर्षीय सोनम जाटव की कुएं में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सोनम को कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। त्योहार की तैयारियों में जुटे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छितीपुर गांव निवासी सोनम जाटव पुत्री सुरेश जाटव सुबह अपने खेत में बने कच्चे कुएं के पास मिट्टी खोद रही थी। बताया जा रहा है कि मिट्टी खोदने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। सोनम के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल उसे बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। घटना की सूचना दिनारा पुलिस को भी दी गई। कुआं कच्चा होने और सोनम के अंदर फंसे होने के कारण उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उमरिया में गरमाई सियासत: युवा कांग्रेस का ऐलान, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में दिखाएंगे काले झंडे
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने करीब दो घंटे के प्रयास के बाद सोनम को कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर गांव में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। बेटी की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि सोनम की सगाई हो चुकी थी। परिवार दीपावली की तैयारियों में जुटा हुआ था और घर में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल था लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को छीन लिया। जिस बेटी के साथ परिवार त्योहार की तैयारियां कर रहा था, उसकी अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं।

घटना के बाद दिनारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर सोनम के शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है। दीपावली से पहले हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed