फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: The marriage of a 14-year-old girl in Karera and an 18-year-old boy in Khaniyandhana was stopped, after hours of deliberation, the family agreed

शिवपुरी: करैरा में 14 साल की लड़की और खनियांधाना में 18 वर्षीय लड़के की शादी रुकवाई, घंटों समझाइश के बाद माने परिजन

Mon, 09 May 2022 06:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 May 2022 06:04 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में होने जा रहे दो बाल विवाह विभाग की सतर्कता से रोके गए हैं। करैरा में 14 साल की बेटी के विवाह की तैयारी हो रही थी, वहीं खनियांधाना थाना क्षेत्र के गांव पुरा में 18 वर्षीय लड़के की शादी हो रही थी। विभाग की समझाइश के बाद परिजन शादी नहीं करने के लिए माने।
 

विज्ञापन
Shivpuri: The marriage of a 14-year-old girl in Karera and an 18-year-old boy in Khaniyandhana was stopped, after hours of deliberation, the family agreed
सही उम्र में शादी करने की समझाइश देती विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी प्रशासन ने दो बाल विवाह होने से रोके हैं। समय पर सूचना मिलने और विभाग की समझाइश के बाद दो ऐसी शादियां टल गईं। करैरा में 14 साल की बेटी के विवाह की तैयारी हो रही थी, वहीं खनियांधाना थाना क्षेत्र के गांव पुरा में 18 वर्षीय लड़के की शादी हो रही थी। विभाग की समझाइश के बाद परिजन शादी नहीं करने के लिए माने।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहला मामला करैरा का था। करैरा परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर को अमोला के मितलोनी में 14 वर्षीय लाड़ो के बाल विवाह की सूचना मिली थी। जिस पर वे सेक्टर सुपरवाइजर गीता जाटव के साथ मौके पर पहुंचीं। जहां स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सुषमा आर्य, उषा गौतम, सुधा गुप्ता, किरण पचौरी एवं आंगनवाड़ी सहायिका धनोवाई को साथ लिया और बालिका के परिजनों से उम्र के प्रमाण प्राप्त किए। जिनके अनुसार लड़की की उम्र 14 वर्ष होने से परिजनों को विवाह न करने के लिए समझाया।
विज्ञापन


परिजनों ने टीम के सामने तर्क रखा कि लड़की का पिता नहीं है, मां काम पर चली जाती है। घर पर कौन उसकी रखवाली करे। इसलिए उसका विवाह करना चाहते हैं। टीम ने समझाया कि अगर पिता नहीं है तो बेटी का पालन पोषण करना, उसे पढ़ा-लिखाकर जागरूक बनाना और सही उम्र में विवाह करना मां के साथ परिवार, समाज और रिश्तेदारों की जिम्मेदारी होती है। आज जैसे सभी रिश्तेदार और परिवार के लोग उसका कम उम्र में विवाह कर रहे हैं, वे विवाह तो बाद में भी कर देंगे। पहले उसे विवाह के काबिल तो बनाओ। उसे सक्षम और सजग बनाओ अपनी रखबाली वो खुद कर लेगी। टीम के 2 घंटे तक समझाने के बाद परिवार उम्र पूरी होने के बाद विवाह करने को राजी हुआ। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और पंचायत सचिव को बालिका के परिवार की निगरानी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आश्वासन- लड़का 21 का हो जाएगा तभी करेंगे विवाह
दूसरा मामला खनियांधाना थाना क्षेत्र के गांव पुरा का है। यहां 18 वर्षीय लड़के का विवाह रुकवाने टीम पहुंची थी। शादी बाद में करने को तो तैयार हो गए पर दादा का कहना था कि आप कहते हैं तो हम तीन साल बाद विवाह कर लेंगे। पर साहब खाना बन गया है, मेहमानों को खाना तो खिला दें। खाना खिलाकर उन्हें रवाना कर देंगे।


बता दें कि बीते रोज चाइल्ड लाइन नंबर पर पुरा गांव में नाबालिग लड़के के बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर महिला एवं बाल विकास की टीम मौके पर पहुंची थी। उम्र के प्रमाण देखने के बाद परिजनों को विवाह न करने के लिए समझाया। जब कानून में सजा की बात बताई तो परिजन उम्र पूरी होने के बाद विवाह करने को सहमत हुए। टीम में सेक्टर सुपरवाइजर शांति इक्का, सहायक ग्रेड 3 विकास नायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी यादव,पंचायत सचिव साहू एवं सरपंच कमलेश राजा बुंदेला मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed