फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Saharia tribals told importance of vote voter awareness campaign in Hatod Gram Panchayat

Shivpuri News: सहरिया आदिवासियों को बताया उनके वोट का महत्व, हातौद ग्राम पंचायत में चला मतदाता जागरुकता अभियान

Sat, 26 Aug 2023 05:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 05:35 PM IST
सार

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित सहरिया आदिवासियों को वोट का महत्व बताया गया। शनिवार को हातौद ग्राम पंचायत में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। आदिवासी बस्ती में जागरुकता रैली निकाली गई।

विज्ञापन
Shivpuri Saharia tribals told importance of vote voter awareness campaign in Hatod Gram Panchayat
मतदाता जागरुकता रैली निकालते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में जिला प्रशासन द्वारा इस समय मतदाताओं को जागरुक करने के लिए मतदाता जागरुकता अभियान जारी है। इसी क्रम में शिवपुरी जनपद पंचायत के हातौद ग्राम पंचायत के सहरिया आदिवासी बस्ती में यहां पर सहरिया आदिवासी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया गया। इस मौके पर सहरिया आदिवासियों को उनके वोट का महत्व बताया गया।

विज्ञापन


इस मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी और जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित कई अधिकारी और ग्राम पंचायत सरपंच सरवन आदिवासी, सचिव मोहन गुप्ता, सह सचिव मिल्ट्री सिंह आदिवासी, ग्राम वासी मनीष मेहरोत्रा, गुरवीर सिंह, त्रिलोक सरीन, सरदार गुरबक्श सिंह और मोहन सरीन सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।
विज्ञापन




स्वीप अभियान के अंतर्गत यहां पर सहरिया आदिवासी बस्ती में पहुंचकर मतदान का महत्व बताया गया। लोकतंत्र में मतदान क्यों आवश्यक है, इसकी पूरी जानकारी दी गई। जो लोग 18 साल से अधिक उम्र के हो गए हैं, उनका अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और वोटर आईडी कार्ड बनवाने की अपील की गई। इस मौके पर मतदाता जागरुक कार्यक्रम के तहत एक जागरुकता रैली भी निकल गई, जिसमें हाथ में बैनर लेकर ग्रामीणजन शामिल होकर वोट डालने और लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed