फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: On the first wedding anniversary, the husband got married for the second time, the woman reached to complain to the SP after being cheated in love

Shivpuri: शादी की पहली सालगिरह पर पति ले आया सौतन, प्यार में धोखा मिलने पर एसपी से शिकायत करने पहुंची महिला

Thu, 16 Jun 2022 07:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Jun 2022 07:21 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में एक महिला के पति ने शादी की पहली सालगिरह के दिन ही दूसरी महिला से शादी कर ली। पति की करतूत पता चलने के बाद महिला एसपी से शिकायत करने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Shivpuri: On the first wedding anniversary, the husband got married for the second time, the woman reached to complain to the SP after being cheated in love
शादी की पहली सालगिरह पर पति ने कर ली दूसरी शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में एक महिला प्यार में धोखा मिलने पर पुलिस अधीक्षक के पास पति की शिकायत लेकर पहुंची और एसपी से न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि उसके पति ने शादी की पहली सालगिरह के दिन ही एक दूसरी महिला से शादी कर ली और उसे धोखा दिया।
विज्ञापन


पीड़िता शिवपुरी जिले के थाना सिरसौद की रहने वाली है। महिला का कहना है कि 10 जून 2021 को उसकी शादी बीपी से हुई थी, जिसके बाद उसके पति ने शादी की पहली एनिवर्सरी को यानी 10 जून 2022 को दूसरी युवती के साथ शादी कर ली है, जिसके बाद उसने पति द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर बनाए अवैध संबंध
महिला का आरोप है कि 2018 में ग्राम भरका कपराना के रहने वाले युवक बीपी से उसकी शादी की बात चली थी, बीपी के परिजन उसे देखने आए थे और शादी के लिए राजी हो गए थे। लेकिन ससुराल वालों ने दहेज की मांग की थी, जिसके चलते उसके पिता ने दहेज देने से मना कर दिया और संबंध की बात खत्म कर दी। रिश्ता टूटने के बाद एक दिन लड़के बीपी का फोन आया और उसने शादी करने की इच्छा जाहिर की, जिसके दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। बीपी लगातार शादी का झांसा दे रहा था। उसने पढ़ाई के लिए शिवपुरी में कमरा लेकर रहने की बात कही थी। उसके झांसे में आकर महिला ने शिवपुरी में कमरा लिया, जहां बीपी आया करता था। बीपी ने शादी से पहले महिला से कई बार अवैध संबंध बनाए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक शोषण के बाद शादी से किया इनकार
महिला का आरोप है कि बीपी ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने 2019 में उसके प्रेमी बीपी पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कराया था, जिसके बाद बीपी ने उसके साथ 10 जून 20 21 को परिवार की रजामंदी से शादी कर ली थी और साथ रहने लगा था।


बीमारी का फायदा उठाया दिया धोखा 
विवाहित ने पुलिस अधीक्षक को जो शिकायत की है उसमें उसने बताया है कि उसकी शादी को 1 वर्ष पूरे होने जा रहे थे, इस दौरान उसे चिकन पॉक्स की बीमारी ने जकड़ लिया था। बीमारी का फायदा उठाते हुए उसके पति बीपी सहित उसके परिजनों ने रजनी नाम की लड़की से उसकी दूसरी शादी कर दी। रजनी के गांव में रह रहे उसके रिश्तेदारों से उसे शादी की जानकारी मिली। जब इसका उसने विरोध किया तो उसके पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। अब वह पति पर कार्रवाई चाहती है, जिसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed