फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: Shivpuri's Madhav National Park declared a new tiger reserve

Shivpuri News: शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क नया टाइगर रिजर्व घोषित, CM ने पन्ना से आई बाघिन को जंगल में छोड़ा

Mon, 10 Mar 2025 08:51 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 08:51 PM IST
सार

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को नया टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। पन्ना से लाई गई एक बाघिन को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्क में छोड़ा, जिससे बाघों की संख्या 6 हो गई। आने वाले समय में एक और टाइगर छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
Shivpuri News: Shivpuri's Madhav National Park declared a new tiger reserve
पार्क में छोड़ी गई मादा बाघ

विस्तार

शिवपुरी जिले में स्थित माधव नेशनल पार्क को नया टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। पन्ना से लाई गई एक बाघिन को आज मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्क में छोड़ दिया। इस बाघिन के छोड़े जाने के बाद अब पार्क में बाघों की संख्या 6 हो गई है। आने वाले समय में एक और बाघ को पार्क में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, प्रदेश के वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। दो साल पहले, शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में तीन टाइगर लाए गए थे, जिनमें दो मादा और एक नर टाइगर शामिल थे। एक मादा टाइगर ने यहां दो शावकों को जन्म दिया, जिससे बाघों की संख्या अब 6 हो गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पार्क की सुरक्षा के लिए बनाई गई 13 किलोमीटर लंबी दीवार का उद्घाटन भी किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक प्रसन्नता का विषय है कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी में माधव नेशनल पार्क को नया टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि चंबल क्षेत्र में अब टाइगर का कुनबा बढ़ेगा, जिससे देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, और क्षेत्र के विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के विशेष प्रयासों से माधव नेशनल पार्क को 9वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीते लाए गए थे और अब माधव नेशनल पार्क में टाइगर लाए गए हैं। टाइगर और चीते दोनों को देखने का अवसर पर्यटकों को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed