फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Hackers withdrew one thousand rupees from account received under Ladli Bahna Yojana

Shivpuri News: हैकर्स ने उड़ा दी लाड़ली बहना की राशि, अब महिला ने लगाई CM शिवराज से गुहार

Tue, 13 Jun 2023 06:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Jun 2023 06:37 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर लाड़ली बहना योजना के तहत महिला के खाते में आए एक हजार रुपये को हैकर्स ने गायब कर दिए। अब महिला ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मदद की गुहार लगाई है।
 

विज्ञापन
Shivpuri Hackers withdrew one thousand rupees from account received under Ladli Bahna Yojana
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में लाड़ली बहना योजना के तहत एक महिला हितग्राही को मिले एक हजार रुपये की राशि को हैकर्स ने महिला के खाते से उड़ा दिया है। खाते से राशि गायब होने के बाद अब महिला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई है कि उसकी मदद की जाए और उसे राशि दोबारा से दिलाई जाए। महिला ने इस मामले में बैंक में भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।

विज्ञापन


शिवपुरी शहर की दर्पण कॉलोनी में रहने वाली महिला रंजीता पुरी पत्नी संजय पुरी ने बताया कि उन्हें लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। उनके बैंक ऑफ इंडिया शाखा माधव चौक शिवुपरी में एक हजार रुपये की राशि उनके खाते में प्राप्त हुई थी, जिसका एसएमएस 11 जून को उनके मोबाइल पर प्राप्त हुआ था। महिला ने बताया कि एसएमएस आने के बाद उन्हें खुशी हुई थी कि उन्हें एक हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्राप्त हुई है। लेकिन दूसरे ही दिन उन्हें दूसरा एसएमएस प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें उनकी राशि निकलना बताया गया। उनके खाते से एक हजार रुपये की राशि अचानक निकल गई। 
विज्ञापन


हैकर्स ने पहले भी खाते से उड़ा दी थी राशि...
अचानक राशि निकल जाने के बाद वह बैंक में पहुंची और यहां पर बैंक में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उनके खाते से हैकर्स ने उनका यह पैसा उड़ा दिया है। महिला रंजीता पुरी ने बताया कि कुछ महीनों पहले भी उनके साथ एक फ्रॉड हुआ था, जिसमें उनका एटीएम बदलकर एक शख्स ने उनके खाते से 57 हजार रुपये की राशि निकाल ली थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक और फिजिकल थाने पर की थी। लेकिन इसके बाद यह राशि उन्हें प्राप्त नहीं हुई और उन्होंने अपना एटीएम चोरी जाने के बाद बैंक में आवेदन देकर इसे बंद कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब बैंक वालों ने कहा था कि अब आपका एटीएम बंद हो गया है, लेकिन मुझे लगता है कि यह एटीएम बंद नहीं हुआ था और चालू है। संभवत: इसी शख्स ने यह राशि निकाली है। अब परेशान महिला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई है कि मामले में कार्रवाई करते हुए इस हैकर्स का पता लगाया जाए और कार्रवाई की जाए। साथ ही इस लापरवाही पर संबंधित बैंक पर भी कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed