{"_id":"67d18a89d7f7973799088d5b","slug":"shivpuri-female-tiger-in-jungle-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2720101-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में जल्द आएगा एक और टाइगर, 'मादा टाइगर के लिए यह जंगल नया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में जल्द आएगा एक और टाइगर, 'मादा टाइगर के लिए यह जंगल नया'
Wed, 12 Mar 2025 08:03 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 08:03 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के माधव टाइगर रिजर्व में जल्द ही एक और टाइगर आएगा। पार्क अधिकारियों को मुताबिक, पहले दिन बाघिन एमटी-4 ने शिकार नहीं किया।
विज्ञापन
शिवपुरी में पन्ना से लाई गई मादा टाइगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में बाघ लाए जाने के बाद मादा बाघ यहां पर जंगल में घूम रही है। पार्क सूत्रों ने बताया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा छोड़ी गई मादा टाइगर पिछले 24 घंटे में जंगल के 15 किमी के क्षेत्र में भूरा खो से लेकर अन्य स्थानों पर घूमती रही। पार्क प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अभी मादा टाइगर के लिए यह जंगल नया है। वह पहले पूरे क्षेत्र को देखेगी और परखेगी। पार्क प्रबंधन ने इस नई बाघिन को एमटी-4 नाम दिया है, इसे पन्ना रिजर्व से लाया गया है।
विज्ञापन
पार्क के अधिकारियों का कहना है कि अभी मादा टाइगर को जिस क्षेत्र में छोड़ा गया था। वह अभी उसी क्षेत्र में विचरण कर रही है। धीरे-धीरे वह जंगल को समझने के बाद अपना स्थाई आशियाना किसी पानी किनारे वाली जगह पर बनाएगी। चंद दिनों में ही एक नर टाइगर भी इसी क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि मादा टाइगर को शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा गया तो वह पहले तो कुछ टावर के आसपास रही। इसके बाद फिर उसने जंगल में इधर से उधर घूमना फिरना शुरू किया। सूत्रों की माने तो मादा टाइगर की लोकेशन मंगलवार सुबह भूरा खो के पास मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शिवपुरी के निजी अस्पताल में हंगामा, एडवांस पेमेंट नहीं मिला तो डॉक्टर हुआ नाराज, चलाए डंडे
विज्ञापन
जल्द आएगा एक और बाघ
पार्क अधिकारियों का कहना है कि मादा टाइगर के बाद इसी सैलिंग क्लब वाले क्षेत्र में एक नर टाइगर भी छोड़ा जाना है। इसको लेकर पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन से बात चल रही है। जैसे ही वह नर टाइगर को पकड़ लेंगे तो जल्द ही उसे माधव टाइगर रिजर्व में सैलिंग क्लब के पास छोड़ दिया जाएगा। फिर पार्क में बाघों की संख्या 6 से बढ़कर 7 हो जाएगी। इसके बाद बाघों की संख्या समय के साथ बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क नया टाइगर रिजर्व घोषित, CM ने पन्ना से आई बाघिन को जंगल में छोड़ा
