फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Demand to declare Sahara India officials absconding, memorandum given to SP and Collector

Shivpuri: सहारा इंडिया के अधिकारियों को फरार घोषित करने की मांग की, एसपी और कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन

Fri, 27 Oct 2023 12:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 12:01 PM IST
सार

Shivpuri News: सहारा इंडिया कंपनी में निवेश करने वाले निवेशकों ने कंपनी के अधिकारियों को फरार घोषित करने की मांग की है और उनकी संपत्ति को जब्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
Shivpuri: Demand to declare Sahara India officials absconding, memorandum given to SP and Collector
सहारा इंडिया के अधिकारियों को फरार घोषित करने की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के गरीब निवेशकों का 100 करोड़ से ज्यादा का निवेश सहारा इंडिया कंपनी में जमा है और निवेशकों को पैसा ना मिलने से वह परेशान हैं। सहारा इंडिया कंपनी के खिलाफ पिछले दिनों यहां एफआईआर के बाद अब सहारा इंडिया के अधिकारी और कर्मचारियों को फरार घोषित कर उनकी संपत्ति जब्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


शिवपुरी जिले के निवेशकों के साथ कई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनी सहारा इंडिया के संचालक व अधिकारियों के विरुद्ध शिवपुरी के पुलिस थानों में अपराध (FIR) दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं होने से उन्हें फरार घोषित किए जाने के लिए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


शिवपुरी के एडवोकेट रमेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन कर बताया है कि शिवपुरी जिले के गरीब निवेशकों के साथ कई करोड़ रुपए की जमा राशि का भुगतान नहीं कर चिटफंड कंपनी सहारा इंडिया ने धोखाधड़ी की है। कंपनी के संचालकों व अधिकारियों के विरुद्ध पुलिस थानों में निवेशकों की शिकायत पर अपराध कायम है। पुलिस प्रयास करने के बाद भी उनको नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों की शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद काफी समय हो गया है। उनकी गिरफ्तारी नहीं होने से, निवेशक दुःखी हैं। सभी आरोपी चालाक हैं। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने को छिपा रहे हैं। फरार घोषित कराए बिना उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। पुलिस अधिकारीगण अपराध में नामजद आरोपी गण के विरुद्ध न्यायालय में धारा 82, 83 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत आवेदन पेश कर, उनकी संपत्ति की कुर्की और नीलामी की कार्रवाई करना न्यायोचित होगा। पुलिस जांच अधिकारीगण को निर्देश व आदेश दिया जाए। इसी तरह का आवेदन कलेक्टर शिवपुरी को भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed