{"_id":"63442810e410630c203ef6a7","slug":"shivpuri-damage-to-crops-due-to-incessant-rains-farmers-said-water-went-back-on-expectations","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: लगातार बारिश से फसलों को नुकसान, किसान बोले- उम्मीदों पर फिर गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: लगातार बारिश से फसलों को नुकसान, किसान बोले- उम्मीदों पर फिर गया पानी
Mon, 10 Oct 2022 07:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 10 Oct 2022 07:41 PM IST
सार
शिवपुरी में अक्टूबर में पिछले सात दिन से लगातार बारिश का क्रम जारी है। इस बारिश से खरीफ सीजन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खासकर सोयाबीन और उड़द की फसल जो खेतों में लगभग तैयार थी उस पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
शिवपुरी में बारिश ने फसलें बर्बाद कर दीं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश लगातार जारी है। इसके दुष्परिणाम भी सामने लगे हैं। कई हिस्सों में खरीफ की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिससे किसान फिर परेशान हैं। शिवपुरी जिले में भी फसलें बर्बाद हुई हैं। खरीफ सीजन में किसानों ने सोयाबीन, उड़द और धान की बोवनी की थी फसल लगभग तैयार थी लेकिन आसमान से अतिवृष्टि में सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
बता दें कि शिवपुरी में अक्टूबर में पिछले सात दिन से लगातार बारिश का क्रम जारी है। इस बारिश से खरीफ सीजन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खासकर सोयाबीन और उड़द की फसल जो खेतों में लगभग तैयार थी उस पर पानी फिर गया है। कई जगह पर सोयाबीन की फसल खड़ी थी और कुछ स्थानों पर फसल काट भी ली थी और सूख रही थी गई थी लेकिन पानी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
किसानों की मांग है कि नुकसानी का जल्द से जल्द सर्वे किया जाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक बयान जारी करके जल्द से जल्द नुकसान का आकलन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। वहीं दूसरी ओर गुना-शिवपुरी के सांसद केपी यादव और कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है।