{"_id":"66f4024fb3aaf53ab10ebdf3","slug":"shivpuri-crime-minor-killed-another-minor-you-will-be-shocked-to-know-reason-police-revealed-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri Crime: नाबालिग ने की थी नाबालिग की हत्या...वजह जानकर चौंक जाएंगे आप, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri Crime: नाबालिग ने की थी नाबालिग की हत्या...वजह जानकर चौंक जाएंगे आप, पुलिस ने किया खुलासा
Wed, 25 Sep 2024 06:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:00 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक नाबालिग छात्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतक दोनों एक दूसरे के परिजनों पर टीका-टिप्पणी किया करते थे, जो बात आरोपी को चुभ गई और उसने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
शिवपुरी पुलिस मामले का खुलासा करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले में एक स्कूली छात्र की हत्या मामले में हत्यारा उसी का ही दोस्त निकला है। हत्या करने वाला अपचारी बालक है। पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, यहां से बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि देहात थानांतर्गत बड़ा गांव के पास सीआरपीएफ कैंपस के नजदीक 10वीं के स्कूल छात्र की पत्थर से पटककर हत्या किए जाने के मामले में बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया, स्कूली छात्र मिलन पुत्र अनिल धाकड़ निवासी बसंत विहार कॉलोनी, शिवपुरी की हत्या उसी के दूसरे नाबालिग दोस्त ने की थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से नाबालिग हत्यारे के घर पहुंची पुलिस
एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इस नाबालिग हत्यारे के घर तक पहुंची। एसपी ने बताया कि जिस दिन हत्या हुई, उस दिन सुबह मृतक मिलन धाकड़ अपने दूसरे साथी के साथ स्कूटी पर सवार था। मिलन स्कूटी चला रहा था, उसके पीछे दूसरा अपचारी बालक बैठा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित अपचारी बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ का कहना है कि 16 वर्षीय बालक की हत्या अंधे कत्ल के रूप में हुई थी। इस मृत बालक की सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पाया इसकी स्कूटी पर एक और छात्र बैठा हुआ है। ये दोनों कोचिंग साथ में पढ़ते थे। पूछताछ में आरोपी बालक ने बताया कि हम एक दूसरे के परिजनों पर निंदनीय टीका-टिप्पणी करते थे। यह बात आरोपी को चुभ गई और उसने मिलन धाकड़ की हत्या कर दी। यह बालक भी 16 साल का है। इस हत्या में अन्य किसी की कोई भूमिका नहीं है।
