{"_id":"675c5e911de952031b03e036","slug":"shivpuri-cm-public-welfare-campaign-started-beneficiaries-are-being-identified-through-door-to-door-survey-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान की हुई शुरुआत, डोर-टू-डोर सर्वे कर हितग्राहियों को किया जा रहा चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान की हुई शुरुआत, डोर-टू-डोर सर्वे कर हितग्राहियों को किया जा रहा चिन्हित
Fri, 13 Dec 2024 09:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 13 Dec 2024 09:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान की शुरुआत हो गई है। डोर-टू-डोर सर्वे कर हितग्राहियों को चिन्हित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डोर-टू-डोर सर्वे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 11 दिसंबर से हो गई है और यह अभियान 26 जनवरी तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारी डोर टू डोर सर्वे कर हितग्राहियों को चिन्हित करने का काम कर रहे हैं। केंद्र और राज्य की सरकार के हितग्राहियों को चिन्हित करने का काम इस अभियान के अंतर्गत चल रहा है।
विज्ञापन
जिला पंचायत के सीईओ शुभम जैन ने बताया कि यह मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 11 दिसंबर से शुरू हो गया है। यह 26 जनवरी तक यह संचालित किया जाएगा। डोर टू डोर सर्वे करने का काम विभिन्न विभागों के अधिकारी कर रहे हैं। दल बनाकर के अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
वैश्य महासम्मेलन की जिला बैठक हुई, कैलेंडर 2025 का हुआ विमोचन
शिवपुरी में वैश्य महासम्मेलन जिला की एक विशेष बैठक प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल के निवास पर आयोजित की गई। इसमें वैश्य समाज के विभिन्न मुद्दों को ध्यान में रखते हुए संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश द्वारा प्रकाशित कैलेंडर 2025 का विमोचन किया गया। कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता जी होटल वनस्थली के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
एकता पर दिया जोर
प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश का उद्देश्य सभी वैश्य घटकों को संगठित करना है। क्योंकि वर्तमान समय में संगठन की महत्वता है। संगठन हमें सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान करता है। वैश्य समाज की सहभागिता समाज की हर गतिविधि में रहती है। संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र जैन खतौरा ने कैलेंडर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मध्यप्रदेश में एक लाख से अधिक बहुरंगी बहु उपयोगी कैलेंडर सदस्यों को निशुल्क वितरित किए जाते हैं। जिला अध्यक्ष अजीत जैन सिंघई ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। युवा इकाई जिला अध्यक्ष लवलेश जैन चीनू ने वर्तमान में युवाओं की भूमिका पर बात रखी एवं युवा इकाई की महत्वता को प्रतिपादित किया।
महिलाओं से आगे आने का आह्वान किया
महिला इकाई संभाग प्रभारी एवं कन्या महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ. रश्मि गुप्ता ने महिला शक्ति की बात करते हुए महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहने वाली है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश गुप्ता सांसद प्रतिनिधि, प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र जैन खतौरा, संभाग प्रभारी महिला इकाई डॉ. रश्मि गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष महिला ज्योति गुप्ता, संभाग प्रभारी युवा इकाई दुर्गेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष शिवपुरी अजीत जैन सिंघई, युवा इकाई जिला अध्यक्ष लवलेश जैन चीनू, महिला इकाई जिला अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, संभागीय मीडिया प्रभारी रंजीत गुप्ता, रमेश खंडेलवाल, संगठन मंत्री सूरज जैन, महामन्त्री कमलेश बंसल, कोषाध्यक्ष मनोज जैन आमोल, महिला नगर अध्यक्ष शीला मित्तल, महिला नगर प्रभारी बबीता अग्रवाल, मीडिया प्रभारी तरुणा नीखरा, राजीव जैन, राजेंद्र जैन, संतोष जैन, मुकेश जैन, प्रमोद जैन, मनोज जैन सेसई वाले, सहित अनेक वैश्य बंधु उपस्थित रहे।
