फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Bill of Rs 28 thousand came without water, 100 year old woman reached the hand cart to plead

Shivpuri: बिना पानी आया 28 हजार का बिल, 100 साल की महिला को हाथ ठेले में रख गुहार लगाने कलेक्टोरेट पहुंचा बेटा

Thu, 08 Feb 2024 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 07:13 PM IST
सार

नल का बिल 28 हजार होने से एक परिवार की हालत खस्ता हो गई। 100 वर्षीय महिला गुहार लगाने कलेक्टर पहुंची। उसे उसका बेटा हाथ ठेले पर रखकर लाया था। 

विज्ञापन
Shivpuri: Bill of Rs 28 thousand came without water, 100 year old woman reached the hand cart to plead
शिवपुरी में मां को हाथ ठेले पर रखकर कलेक्टोरेट पहुंचा बेटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी में एक महिला ने नल के कनेक्शन में कभी नल में पानी नहीं देखा लेकिन उसे नगर पालिका ने 28 हजार रुपए का बिल थमा दिया। इस बड़ी राशि का बिल आने के बाद परिवार परेशान है। बेटा अपनी 100 साल की मां को ठेले पर रखकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और मामले की गुहार लगाई। 
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला का कहना है कि उन्होंने कभी भी नल में पानी आते हुए नहीं देखा, लेकिन उनके नाम पर जो कनेक्शन था उसके नाम पर नगर पालिका ने लगभग 28 हजार रुपए का बिल थमा दिया है। परिवार गरीब है, आर्थिक हालत ठीक नहीं है। अब बिल की राशि भरने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन


मां को हाथ ठेले में लेकर पहुंचा बेटा
शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 जोगी मोहल्ला की रहने वाली 100 वर्षीय राधा बाई ने बताया कि वह वर्षों एक पाटौर में रहती आ रही है। उसके पति की मौत वर्ष 2003 में हो गई थी। इसके बाद नगर पालिका में बेटों के नाम नामांतरण की फाइल लटकी है। कलेक्टर को दिए आवदेन में महिला ने बताया कि अब वह नामांतरण अपने छोटे बेटे ओमी जोगी के नाम कराना चाहती हैं, लेकिन नामांतरण से पहले उन्हें 28 हजार रुपये के बकाया बिल जमा करने को कहा जा रहा है। तभी एनओसी देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनओसी के फेर में लटक गया नामांतरण
बताया जा रहा है कि जब तक नल के बिल की एनओसी नहीं मिलेगी, तब तक नामांतरण नहीं होगा। नपा के अधिकारियों का कहना है कि नामांतरण से पहले उन्हें 28 हजार रुपये के बकाया बिल जमा करना होगा। जब तक यह राशि जमा नहीं होगी तब तक एनओसी नहीं मिलेगी। एनओसी नहीं मिलेगी तो नामांतरण नहीं होगा। बुजुर्ग महिला के बेटे ओमी जोगी ने बताया कि उसकी 35 वर्ष से भो अधिक हो गई है। लेकिन उन्होंने निजी तौर पर नल का पानी इस्तेमाल ही नहीं किया है। ओमी जोगी ने बताया कि उनके पिता के नाम से यह कनेक्शन था, जो वर्षों पहले लिया गया था। नगर पालिका ने लगभग 28 हजार रुपए का बकाया थमा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed