{"_id":"6662e2672e47a2f90a0839e3","slug":"mp-news-shivpuri-block-first-completed-600-pm-janman-awas-first-housing-in-country-was-also-built-here-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवपुरी ब्लॉक ने सबसे पहले 600 पीएम जनमन आवास पूरे किए, देश में सबसे पहला आवास भी यहीं बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवपुरी ब्लॉक ने सबसे पहले 600 पीएम जनमन आवास पूरे किए, देश में सबसे पहला आवास भी यहीं बना
Fri, 07 Jun 2024 04:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:05 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के तहत आने वाले शिवपुरी ब्लॉक ने देश में सर्वप्रथम 600 पीएम जनमन आवास पूरे कर लिए हैं। देश में सबसे पहला आवास भी यहीं बना था।
विज्ञापन
पीएम जनमन आवास के तहत बना घर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी को पीएम जनमन योजना अंतर्गत एक साथ एक लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में आवास की प्रथम किश्त डालकर इस योजना की शुरुआत की थी। उसके बाद कलेक्टर शिवपुरी ने तत्परता दिखाते हुए एक-एक आवास की मॉनिटरिंग के लिए जिला एवं जनपद सीईओ को निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी के द्वारा प्रतिदिन सीईओ जनपद शिवपुरी गिर्राज शर्मा के साथ तीन-चार पंचायत का भ्रमण करना शुरू किया। फील्ड में जाकर आदिवासी हितग्राहियों से चर्चा कर आवास पूर्णता में आ रही परेशानी के बारे में पता लगाया और प्रत्येक पंचायत के लिए एक नोडल की जिम्मेदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
नोडल प्रतिदिन पंचायत में जाकर हितग्राहियों के लिए समय पर पैसे का आहरण से लेकर, कारीगर मजदूर की व्यवस्था करना, सेंट्रिंग की व्यवस्था करना जैसी अनेक समस्याओं को सॉल्व कराया एवं वरिष्ठ स्तर की समस्याओं को समय पर अवगत कराया। इसके फलस्वरूप शिवपुरी जनपद की कलोथरा पंचायत ने मात्र 29 दिन में ही देश का प्रथम पीएम जनमन आवास भागचंद्र आदिवासी ने तैयार करवाया।
विज्ञापन
इसके साथ देश का एकमात्र ब्लॉक है, जो 500 से अधिक आवास बना पाया है। इसके अतिरिक्त पीएम जनमन अंतर्गत छह कॉलोनी भी बन रही है, जहां एकसाथ हितग्राही आवास कॉलोनी के रूप में बना रहे हैं। निकट भविष्य में इन कॉलोनी में रोड, पानी, बिजली, चौपाल, आंगनवाड़ी भवन बनाकर दिया जाएगा। कलेक्टर शिवपुरी लगातार इसके लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
