फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News Action taken on few Patwaris after 100 illegal colonies were cut in Shivpuri

MP News: गजब है...सौ अवैध कॉलोनियां कटने के बाद चंद पटवारियों पर की गई कार्रवाई, मामला सवालों के घेरे में

Mon, 16 Jan 2023 10:37 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 16 Jan 2023 10:37 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई सवालों के घेरे में है। कुछ पटवारी और एक आरआई पर दिखावे की कार्रवाई तब की गई, जब शिवपुरी शहर के आसपास और शहर के मध्य में 100 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां कट गईं।

विज्ञापन
MP News Action taken on few Patwaris after 100 illegal colonies were cut in Shivpuri
अवैध कॉलोनियां कटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में जब अवैध कॉलोनी कट रही थी, तब किसी भी प्रशासनिक अधिकारी और राजस्व अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। मामला जब तूल पकड़ा तो अब जाकर खानापूर्ति के लिए पांच पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके अलावा एक आरआई को नोटिस दिया गया है। शिवपुरी अनुविभाग क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई पर अब सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है, जब अवैध कॉलोनी कट रही थी तब अधिकारी क्या कर रहे थे। धड़ाधड़ कॉलोनी कटने के बाद अब केवल निलंबन की कार्रवाई से क्या हासिल होगा। क्योंकि कई लोगों ने इन अवैध कॉलोनी में प्लाट ले लिए हैं। इन कॉलोनी में आज कोई संसाधन नहीं है, जिन लोगों ने अपने पसीने की गाढ़ी कमाई इन अवैध कॉलोनी में प्लॉट देने में लगा दी, क्या उनको न्याय मिल पाएगा, यह सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


केवल कागजी कार्रवाई में उलझी पूरी प्रक्रिया...
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया, जिन पटवारियों पर अवैध कॉलोनी काटने के मामले में कार्रवाई की जा रही है, वह अधिकारियों के खास रहे हैं। पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव के अलावा पटवारी शिवा पांडे, पटवारी रामबीर रावत, पटवारी इंदिरा वर्मा और पटवारी कल्पना शर्मा को नोटिस देकर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इनके निलंबन से क्या होगा। लोगों का कहना है कि कुछ दिनों बाद इन्हें बहाल कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों ने अवैध कॉलोनी काटी हैं, उन पर अभी तक बड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की गई। जो मामला एडीएम कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में विचाराधीन है, उन पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइलेंट पार्टनरशिप कर रहे हैं कई पटवारी...
शिवपुरी शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध कॉलोनी कटवाने के मामले में कई पटवारी अपनी साइलेंट पार्टनरशिप के जरिए भू-माफियाओं के साथ कॉलोनी कटवाने में जुटे हुए हैं। हाल ही में मंत्री से हुई शिकायत के बाद पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव को शिवपुरी एसडीएम ने अवैध कॉलोनी कटवाने के मामले में निलंबित कर दिया था। अब कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने चार और पटवारियों को निलंबित कर दिया। इसके अतिरिक्त एक आरआई को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सूत्र बताते हैं, साइलेंट पार्टनरशिप के जरिए कई पटवारी भू माफियाओं के साथ मिलकर के इस अवैध काम मे लगे हैं। लोगों का कहना है कि इन पटवारियों पर मामला दर्ज करते हुए इन्हें शिवपुरी अनुविभाग क्षेत्र से अन्यत्र क्षेत्र में स्थानांतरित करने की भी आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed