फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Mother gives birth to a child in the gallery of Shivpuri District Hospital

Shivpuri: प्रसूता ने अस्पताल की गैलरी में दिया बच्चे को जन्म, सोता रहा स्टाफ, महिलाओं ने कराया प्रसव

Sun, 24 Dec 2023 02:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Dec 2023 02:45 PM IST
सार

कई बार मामले की सूचना अस्पताल स्टाफ को दी गई, लेकिन सर्दी और अधिक रात होने हवाला देता रहा स्टाफ। अस्पताल होने के बाद भी कोई नहीं आया। 

विज्ञापन
Mother gives birth to a child in the gallery of Shivpuri District Hospital
महिलाओं ने शॉल से ढककर कराया प्रसव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल में आधी रात को प्रसव के लिए आई महिला का प्रसव जमीन पर ही कराना पड़ा। इतना ही नहीं प्रसव भी साथ आई महिलाओं ने ही कराया, क्योंकि स्टाफ से किसी ने भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल परिसर में बीती रात करीब 1.30 बजे सर्दी में एक प्रसूता ने फर्श पर नवजात को जन्म दिया। प्रसव भी प्रसूता के साथ आई महिलाओं ने कराया। कई बार मामले की सूचना अस्पताल स्टाफ को दी, लेकिन सर्दी व अधिक रात होने के कारण अस्पताल परिसर में होने के बाद भी कोई नहीं आया। डिलीवरी के बाद परिजनों ने ही वार्ड में प्रसूता और नवजात को लेटाया। अब दोनों ही हालत सामान्य हैं।
विज्ञापन


अस्पताल की गैलरी में दिया नवजात को जन्म
बताया जा रहा है कि सिरसौद थाना क्षेत्र के खोरगार गांव निवासी रजनदेवी जाटव को प्रसव पीड़ा के बाद शुक्रवार की रात एक बजे जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान प्रसूता वार्ड में पहुंचने से पूर्व ही अस्पताल परिसर की गैलरी में प्रसूता रजनदेवी ने एक नवजात को जन्म दिया। प्रसूता महिला रेनी देवी की सास सवोत्रा ने बताया कि डिलीवरी होने की सूचना अस्पताल स्टाफ को दी, लेकिन स्टाफ से कोई भी मौके पर नहीं आया और बाद में जैसे-तैसे उन लोगों ने ही प्रसूता व बच्चे को वार्ड में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि शिवपुरी के जिला अस्पताल स्टाफ ने देर रात व सर्दी होने के फेर में यह लापरवाही बरती। वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन ऐसा कुछ होने से मना कर रहा है। उनका कहना है कि प्रसव होने के बाद प्रसूता व बच्चें को वार्ड में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल हमेशा रहता है चर्चा में
शिवपुरी जिला अस्पताल में अव्यवस्था का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक मृत मरीज की लाश कई घंटे तक पड़ी रही और बेड पर उसकी आंखों में चींटी तक आ गई थीं। इसके अलावा जिला अस्पताल के बाहर प्रसव के कई मामले सामने आ चुके हैं। इन सब मामलों को पूर्व में मप्र मानव अधिकार आयोग संज्ञान में ले चुका है लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई संबंधित जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों पर नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed