{"_id":"641c69795925877279036d1d","slug":"forest-department-on-backfoot-due-to-protest-by-devotees-balarpur-temple-open-for-devotees-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhav National Park: भक्तों के विरोध से बैकफुट पर वन विभाग, बलारपुर मंदिर भक्तों के लिए खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhav National Park: भक्तों के विरोध से बैकफुट पर वन विभाग, बलारपुर मंदिर भक्तों के लिए खुला
Thu, 23 Mar 2023 08:30 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:30 PM IST
सार
माधव नेशनल पार्क में बाघों के आने के बाद से बलारपुर मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर लगने वाले पारंपरिक मेले को लेकर संशय के बादल मंडरा रहे थे। भक्तों के दबाव में वन विभाग बैकफुट पर है। उसने अब मंदिर में दर्शन के लिए भक्त जा सकेंगे।
विज्ञापन
शिवपुरी में माधव नेशनल पार्क में मंदिर में भक्तों को मिलेगा प्रवेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में स्थित प्राचीन बलारपुर माता के मंदिर पर वन विभाग द्वारा अघोषित आने-जाने पर रोक लगाने के बाद भक्तजनों का विरोध सामने आया था। इसे देखते हुए वन विभाग अब बैकफुट पर है। दर्शनार्थियों के मंदिर जाने पर रोक-टोक का मामला विवादों में था। भक्तजनों ने इस पर अपना आक्रोश जताया था।
विज्ञापन
इसके बाद जिला प्रशासन की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद हुए निर्णय लिया गया कि अब भक्तजन मंदिर तक आ-जा सकेंगे। मेले में भी भक्तों के जाने पर कोई रोक नहीं होगी। इस मंदिर में चैत्र नवरात्र में सातवें दिन मेला आयोजित होता है। यह मेला करीब 100 वर्षों से यहां लगता है। माधव राष्ट्रीय उद्यान में तीन बाघ लाने के बाद यहां पर वन विभाग ने मंदिर में भक्तों पर अघोषित रोक लगा दी थी। इससे भक्तों में आक्रोश देखा जा रहा था। मंदिरों के भक्तों ने विरोध जताया और अब वन विभाग बैकफुट पर है।
विज्ञापन
बलारपुर मंदिर के महंत प्रयाग भारती ने बताया कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में जो निर्णय लिया गया उसके अनुसार भक्तों के आने-जाने पर कोई रोक नहीं है। पैदल यात्री, गाड़ी से, बाइक से भक्तजन मंदिर जा सकते हैं। मंदिर में आने-जाने पर कोई रोक नहीं है। मंदिर पर भव्य मेला लगेगा।
विज्ञापन
