फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Five people from MP died due to poisonous gas in Gujarat factory

MP: गुजरात फैक्टरी में जहरीली गैस से एमपी के पांच लोगों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, शव आने का इंतजार

Thu, 17 Oct 2024 04:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Oct 2024 04:23 PM IST
सार

MP: गुजरात के कच्छ जिले में स्थित कांडला में एग्रो प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आए वहां कार्यरत ग्वालियर चंबल अंचल के तीन युवाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई है। इन मृतकों में शिवपुरी के रहने वाले एक युवक की मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
Five people from MP died due to poisonous gas in Gujarat factory
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांडला में शिवपुरी निवासी युवक आशीष गुप्ता (32) पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता की टैंक में गिरने और गैस से दम घुटने के चलते मौत हुई है। मृतक इमामी एग्रोटेक कंपनी में करता था। शिवपुरी के आशीष की मौत की सूचना पर जिला प्रशासन ने गुजरात संपर्क किया। शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने परिवार को 25 हजार रु. की आर्थिक सहायता रेडक्रास से स्वीकृत कर दी है।

विज्ञापन


गैस से दम घुटने से मरे मजदूर
बताया जाता है कि शिवपुरी पीएस होटल के सामने रहने वाले आशीष गुप्ता (32) पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता की गुजरात में 16 अक्टूबर को मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सुपरवाइजर फिसलकर टैंक में गिर गया था। बचाने के प्रयास में चार मजदूर भी टैंक में गिर गए और गैस से दम घुटने से चारों की मौत हो गई, जिसमें शिवपुरी का आशीष गुप्ता भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में ग्वालियर अंचल के तीन लोग मारे गए हैं। घटना में मरने वालों में भिंड के आलमपुर निवासी अमजद खान पिता मुंशी खान वार्ड नं 8, दतिया की भांडेर तहसील स्थित ग्राम मुरिया सलेतरा के सिद्धार्थ तिवारी पुत्र राघवराम तिवारी (29), तीसरे शिवपुरी के युवक की पहचान अशीष पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मप्र सरकार शवों के लाने के लिए परिवानजनों के संपर्क में
शिवपुरी जिला प्रशासन ने मृतक आशीष गुप्ता के परिजनों को रेडक्रॉस की मदद से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। जिला प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से यह जानकारी दी है। वहीं शिवपुरी एसडीएम उमेश कौरव ने बताया कि आशीष गुप्ता के परिवार से संपर्क में हैं। कांडला से एंबुलेंस से शव शिवपुरी रवाना हो गया। गुरुवार तक शव आ जाएगा।


प्लांट में सफाई करते हुआ हादसा
बताया जाता है कि एग्रोटेक प्लांट में खाद्य तेल, बायोडीजल, रिफाइंड पाम, सोयाबीन तेल और वनस्पति घी का उत्पादन होता है। घटना बुधवार दोपहर 12:30 बजे हुई। दुर्घटना के समय कर्मचारी अपशिष्ट उपचार संयंत्र की सफाई कर रहे थे। एक कर्मचारी कीचड़ निकालने के लिए टैंक में घुसा और बेहोश हो गया। जब दो अन्य कर्मचारी उसे बचाने के लिए दौड़े, तो वे भी बेहोश हो गए। दो और कर्मचारी भी उसके पीछे चले गए और सभी चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed