{"_id":"65ad3eb1f0d33f01f20dc184","slug":"district-level-painting-competition-in-kendriya-vidyalaya-on-23rd-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: केंद्रीय विद्यालय में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 23 को, कुल 100 विद्यार्थी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: केंद्रीय विद्यालय में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 23 को, कुल 100 विद्यार्थी लेंगे भाग
Sun, 21 Jan 2024 09:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 21 Jan 2024 09:26 PM IST
सार
Shivpuri: परीक्षा पे चर्चा अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मंत्रों पर आधारित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में 23 को किया जाएगा, जिसमें जिले के केंद्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 23 को
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने बताया कि उक्त चित्रकला प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय करेरा, जवाहर नवोदय विद्यालय नरवर, तथा जिले के सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय के कुल 100 विद्यार्थी भाग लेंगे, जिन्हे चित्रकला सामग्री आयोजक विद्यालय द्वारा ही आयोजन स्थल पर प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
पुस्तक प्रदान की जाएगी
उन्होंने बताया कि उक्त चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ 5 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तक पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी तथा अन्य समस्त प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित एग्जाम वैरियर पुस्तक प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
