फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Couple committed suicide together in Shivpuri Madhya pardesh hindi news

MP: दिल्ली की लड़की से पबजी खेलते-खेलते हुआ प्यार, फिर शादी…और अब साथ लगाया मौत को गले; हैरान कर देगी घटना

Sat, 12 Oct 2024 10:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 12 Oct 2024 10:37 PM IST
सार

MP: एक कपल ने कुछ दिनों पहले ही शादी की थी। अब दोनों ने एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया है। नवविवाहित जोड़े ने कुछ ऐसा कदम उठाया, जिससे लोग हैरान रह गए। पुलिस भी दोनों की हालत देखकर हैरान रह गई। जानें पूरा मामला… 
 

विज्ञापन
Couple committed suicide together in Shivpuri Madhya pardesh hindi news
दोनों मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी के खनियांधाना थाना क्षेत्र के चमरौआ गांव में एक नव विवाहित जोड़े द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस नवविवाहित जोड़े के शव उन्हीं के घर के एक कमरे में मिले हैं।  जिसमें युवक कमरे में अचेत अवस्था में मिला है, जबकि पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अभी मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिजन से बात की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी फिलहाल पुलिस ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शादी के तीन महीने बाद ही आत्महत्या
बताया जाता है कि जिले के चमरौआ निवासी विनोद जाटव (28) और पत्नी अंजिल उर्फ चांदनी कुशवाह (21) ने 10-11 अक्तूबर की रात आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया है कि शुक्रवार सुबह 8 बजे तक कमरे के गेट नहीं खुले तो खिड़की से झांककर देखा। इसके बाद अंदर अंजलि फांसी के फंदे पर लटकी और विनोद जमीन पर मृत पड़ा था।
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि डेढ़ साल पहले पढ़ाई करने दिल्ली चला गया था। वहां अंजलि शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो 11 जुलाई 2024 को उनकी शादी करा दी थी। बताया जाता है कि पबजी गेम खेलने के दौरान दिल्ली की युवती और शिवपुरी के युवक की दोस्ती हुई थी। यह प्यार परवान चढ़ा तो परिजनों ने दोनों की शादी करा दी। शादी के तीन महीने बाद ही दोनों ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के हाथ पर मेहंदी से लिखा नाम फिर लगाई फांसी
आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जो सीन सामने आया उसमें मौत से पहले लड़के के हाथ पर ताजा मेहंदी से हिंदी व अंग्रेजी में चांदनी लिखा है, जबकि लड़की के हाथ पर विनोद लिखा है। चांदनी मांग भरी हालत में फंदे पर लटकी मिली है। दोनों के शरीर पर खरोंच के निशान हैं, जिससे दोनों के बीच मौत से पहले झगड़ा होने का भी कयास लगाया जा रहा है।

मृतक विनोद जाटव के बाएं हाथ की हथेली पर मेहंदी से पत्नी का नाम चांदनी लिखा मिला है उसकी लिखावट उंगलियों की तरफ से हाथ की ओर है। यदि विनोद अपने सीधे हाथ से नाम लिखता तो हाथ की तरफ से उंगलियों की तरफ शब्दों की लिखावट रहती। जिस कमरे पर आत्महत्या की गई वहां पर कमरे से विनोद का मोबाइल भी टूटी हालत में बरामद हुआ है।

ऐसा अनुमान, पहले हुआ है झगड़ा
सीन देखकर ऐसा लगाया जा रहा है दोनों के बीच पहले झगड़ा हुआ। इसी के चलते विनोद ने संभवत: जहर खाकर जान दे दी। वहीं चांदनी के बाएं हाथ पर विनोद नाम लिखा मिला है। पूरे घटनाक्रम से प्रतीत हो रहा है कि पहले पति की मौत हुई, फिर पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर मेंहदी की कोन सिंदूर की डिब्बी भी नजदीक पड़ी मिली व है, जिससे जान देने से पहले चांदनी ने मांग भरी है।


पबजी गेम खेलते हुआ प्रेम, फिर हुई शादी
मृतक युवक के पिता रघुवीर ने बताया कि बेटा पबजी गेम खेलता था। दो साल पहले पबजी गेम के जरिए बेटे की दिल्ली निवासी अंजलि उर्फ चांदनी से दोस्ती हुई। डेढ़ साल पहले बेटा पढ़ाई के लिए दिल्ली चला गया। जहां दोनों में प्यार हो गया। लड़की शादी के लिए दबाव बनाने लगी, इसलिए बारात लेकर हम दिल्ली गए और 11 जुलाई को शादी करा दी थी। पिता रघुवीर जाटव (45) पुत्र कल्लू जाटव का कहना है वे अपनी पत्नी के साथ गुजरात में मजदूरी करते हैं। पत्नी को गुजरात छोड़कर वे अपनी खेती देखने गांव आए थे। सुबह 6 बजे मैं खेत पर चला गया। सुबह 9 बजे मुझे मेरे पिता कल्लू ने बताया कि विनोद और चांदनी कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed