फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Congress protested in Shivpuri against cancellation of Rahul Gandhi parliament membership

Shivpuri: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरी, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sat, 25 Mar 2023 07:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Mar 2023 07:53 PM IST
सार

शिवपुरी में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में देश में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोगों की आवाज दवाई जा रही है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा ने षड्यंत्र रचते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी।

विज्ञापन
Congress protested in Shivpuri against cancellation of Rahul Gandhi parliament membership
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शिवपुरी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां सड़क पर उतर कर रैली निकाली और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। यह लोकतंत्र की हत्या है और लोगों की आवाज दवाई जा रही है।
विज्ञापन


शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, करैरा विधायक प्रागी लाल जाटव, कांग्रेस नेता और पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एपीएस चौहान, प्रदेश सचिव रामकुमार यादव, पूर्व विधायक गणेश गौतम, हरीवल्लभ शुक्ला, आलोक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने नहीं जाने दिया कलेक्ट्रेट कार्यालय
कांग्रेस कार्यकर्ता जब रैली लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बैरिकेड लगाकर रोक दिया। कोर्ट रोड पर नगरपालिका कार्यालय के नजदीक बैरिकेड लगा दिए गए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय नहीं जाने दिया गया। यहां बैरिकेड लगाकर कोतवाली टीआई अमित सिंह भदोरिया सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। पुलिस ने कहा कि ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम और तहसीलदार यही मौजूद रहेंगे, इसलिए आप ज्ञापन यहीं पर दे दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘लोगों की आवाज दवाई जा रही है’
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान में देश में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोगों की आवाज दवाई जा रही है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा ने षड्यंत्र रचते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी। जानबूझकर ऐसा खेल खेला गया कि उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इस मसले पर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन के माध्यम से राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने और देश में लोकतंत्र बचाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed