{"_id":"6326ee72d9927f67d42db64d","slug":"bike-driver-molested-woman-on-the-pretext-of-lift-in-shivpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: लिफ्ट के बहाने बाइक चालक ने महिला से की छेड़छाड़, चप्पल से पीटा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: लिफ्ट के बहाने बाइक चालक ने महिला से की छेड़छाड़, चप्पल से पीटा गया
Sun, 18 Sep 2022 03:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 18 Sep 2022 03:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक महिला ने बाइक चालक की चप्पल से पिटाई कर दी। दरअसल, बाइक चालक लिफ्ट के बहाने महिला से छेड़छाड़ करने लगा था।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला एक व्यक्ति की चप्पल से दनादन पिटाई कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिलोनी का रहने वाला एक युवक बाइक से नरवर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पारागढ़ ग्राम के पास एक महिला ने उससे नरवर तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। परन्तु लिफ्ट के बहाने महिला को नरवर के बजाय चकरामपुर की ओर ले जाने लगा।
विज्ञापन
महिला ने इसका विरोध किया। लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी, जिसके बाद महिला चलती बाइक से कूद गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई और बाइक सवार की जमकर पिटाई कर दी। नरवर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
