फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Big action by police against drug abuse in Shivpuri,

Shivpuri News: पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2024 03:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Sep 2024 03:28 PM IST
सार

Shivpuri: जिले में करैरा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी शम्भू मिश्रा दतिया जिले का निवासी है।
 

विज्ञापन
Big action by police against drug abuse in Shivpuri,
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी पुलिस ने रविवार को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक करैरा क्षेत्र में लंबे समय से स्मैक की सप्लाई कर रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि अब तक केवल स्मैक बेचने वाले छोटे अपराधियों को पकड़ा जा रहा था, लेकिन पहली बार पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 

विज्ञापन

इस गिरफ्तारी के बाद स्मैक के कारोबार पर बड़ी रोक लगाने की उम्मीद है। पहले शहर में स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया आसानी से मिल जाती थी, लेकिन अब, पुलिस की कड़ी नजर और लगातार हो रही कार्रवाई के चलते शहर में लगभग स्मैक की तस्करी पर नकेल कसी जा चुकी है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई न सिर्फ नशे के कारोबार पर प्रहार है, बल्कि उन लोगों के लिए भी एक सख्त संदेश है जो इस अवैध धंधे में संलिप्त हैं। नशे की लत में फंसे लोगों के जीवन को बर्बादी से बचाने और समाज को इस बुराई से मुक्त कराने की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed