फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Amit Shah Addresses Rally In Shivpuri, Gwalior And Sheopur IN Madhya Pradesh Election 2023

MP Election 2023: अमित शाह ने गिनाए कमलनाथ के घोटाले, बोले- इतनी उम्र हो गई, पेट नहीं भरा क्या?

Sat, 04 Nov 2023 03:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी/श्योपुर/ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी/श्योपुर/ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 04 Nov 2023 03:42 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कथित घोटाले गिनाए। फिर कहा कि कमलनाथ जी, आपकी इतनी उम्र हो गई, पेट नहीं भरा क्या? अब और क्या करना चाहते हो? 
 

विज्ञापन
Amit Shah Addresses Rally In Shivpuri, Gwalior And Sheopur IN Madhya Pradesh Election 2023
अमित शाह ने शिवपुरी और ग्वालियर में सभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने साढ़े तीन सौ करोड़ का मोजरबेयर घोटाला किया। 2400 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में नाम आया। 600 करोड़ का इप्को घोटाला किया। 25 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी का घोटाला कमलनाथ ने किया। इतनी आयु हो गई, पेट नहीं भरा क्या? क्या करना है भाई!

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में शाह ने कहा कि कमलनाथ मध्य प्रदेश में डेढ़ साल रहे। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कुछ काम नहीं किए। उन्होंने यहां कमीशनखोरी का उद्योग स्थापित किया। ट्रांसफर इंडस्ट्री लगाने का काम किया। बेटा-दामादों के कल्याण का उद्योग स्थापित किया। भ्रष्टाचार की इंडस्ट्री लगाने का काम किया। शिवराज जी की 51 से ज्यादा गरीब कल्याण योजनाएं बंद कर दी। मुझे पता है कि कमलनाथ आने वाले नहीं हैं। भगवान न करें, कमलनाथ आ गया तो किसानों को 12 हजार मिलना भी बंद हो जाएगा। लाड़ली बहना योजना भी बंद हो जाएगी। शाह के साथ केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जनसभाओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन


शाह ने अपनी चुनावी सभाओं में 2003 के पहले रही दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कई साल तक मध्य प्रदेश को अंधेरे में रखा। बीमारू राज्य बनाकर रखा। दूसरी ओर भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाया। गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों के कल्याण का काम किया। 20 साल पहले श्रीमान बंटाढार की सरकार थी तब सड़क ऐसी थी क्या? सिंचाई की व्यवस्था ऐसी हुई थी क्या? घर-घर बिजली आती थी क्या? 2003 में जब कांग्रेस मध्य प्रदेश छोड़कर गई तब यहां का बजट 23 हजार करोड़ रुपये का था। 2023 में मध्य प्रदेश सरकार का बजट तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का था। हर साल एमएसएमई के चार हजार रजिस्ट्रेशन होते थे। आज यह रजिस्ट्रेशन बढ़कर तीन लाख से अधिक हो गए हैं। मेडिकल सीटें 620 थी, जो बढ़कर चार हजार से अधिक हो गई है। आईआईटी की सीटें बढ़ाई हैं। पर्यटक 64 लाख आते थे, अब नौ करोड़ आते हैं। यह पूरा परिवर्तन भाजपा की सरकार ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राम मंदिर का निमंत्रण देने आया हूं
शाह ने इस दौरान अयोध्या में बन रहे राम जन्मभूमि मंदिर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां भगवान राम का जन्म हुआ, वहां मंदिर बनना था या नहीं? कांग्रेस पार्टी 70 साल से मंदिर के प्रश्न को लटका, अटका और भटका रही थी। मोदी जी ने एक दिन सुबह चुपचाप जाकर भूमिपूजन किया। मैं तो निमंत्रण देने आया हूं। 22 जनवरी को वहां पर प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। राहुल बाबा को जवाब देना चाहता हूं। 2019 में मैं भाजपा का अध्यक्ष था। राहुल बाबा पूरे देश में गदर मचाते थे। कहते थे कि- मंदिर वहीं बनाएंगे मगर तिथि नहीं बताएंगे। राहुल बाबा तिथि सुन लो। 22 जनवरी 2024 को दोपहर साढ़े 12 बजे रामलला प्रस्थापित होने वाले हैं। हमने सिर्फ अयोध्या मंदिर का काम नहीं किया। उज्जैन में महाकाल लोक और काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाया। सोमनाथ का मंदिर सोने का बन रहा है। बद्रीनाथ और केदारनाथ का भी पुनरोद्धार भी मोदी जी ने किया है। 

राहुल बाबा ने अंधेरे में जाकर कोरोना टीका लगवाया
शाह बोले कि यहां सभी को कोरोना का टीका लगा है या नहीं? 25 पैसा भी देना पड़ा है क्या? कॉफी पिलाकर कोरोना टीका लगाया है। राहुल बाबा कहते थे कि यह टीका मत लो, यह मोदी टीका है। वह तो अच्छा है कि राहुल बाबा की किसी ने नहीं सुनी। एक दिन अंधेरे में जाकर उन्होंने भी टीका लगा लिया। कोरोना जैसी महामारी में भी कांग्रेस वाले राजनीति करते थे। 

4सी फॉर्मूले पर चलती है कांग्रेस
शाह ने आरोप लगााय कि कांग्रेस पार्टी 4सी फॉर्मूले पर चलती है। करप्शन, कम्युनल दंगे, कमीशन और क्रिमिनल की पॉलिटिक्स करती है। मध्य प्रदेश को 4सी से निकालकर विकास की धारा में लाने के लिए भाजपा को वोट देना जरूरी है। कांग्रेस की सरकार थी तो केंद्र सरकार ने दस साल में दो लाख करोड़ रुपये मध्य प्रदेश को भेजे थे। मोदी जी ने नौ साल में सात लाख 25 हजार करोड़ रुपये मध्य प्रदेश को सिर्फ ग्रांट के रूप में भेजे हैं। सड़क, रेलवे, एविएशऩ और इंस्टिट्यूशन का मिलाकर और आठ लाख रुपये भेजे हैं। सभी योजनाओं को मिलाकर नौ साल में 20 लाख करोड़ रुपये भेजे हैं। 


कांग्रेस धारा 370 को अवैध संतान की गोद में खिलाती रही
अमित शाह ने कहा कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तो आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया और जमालिया घुस आते थे। बम धमाके करते थे। मौनी बाबा की जुबान सिली हुई रहती थी। मोदी जी की सरकार आई। तब पुलवामा और उरी में पाकिस्तान ने गलती कर दी। दस दिन में एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम हमारे मोदी जी ने किया। कश्मीर से धारा 370 को हटाया। कश्मीर हमारा है या नहीं। कांग्रेस 70 साल तक धारा 370 को अनौरस (अवैध) संतान की तरह गोद में खिलाती रही। कांग्रेस ने कहा- धारा 370 मत हटाओ। भूचाल आ जाएगा। खून की नदियां बह जाएगी। धारा 370 को हटकर पांच साल हो गए। खून की नदियां छोड़ो, कंकड़ उठाने की किसी की हिम्मत नहीं है। मोदी सरकार ने देश को सुरक्षित किया है। 

बाबा आंबेडकर का जीवनभर अपमान किया
शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वाले आज बाबा साहब अंबेडकर का फोटो लगाकर घूमते हैं। कांग्रेस ने तो जीवनभर उनका अपमान किया है। उन्होंने तो अंबेडकर को संसद में आने से रोकने के लिए षडयंत्र रचे। वह तो भाजपा की सरकार आई और हमने उन्हें भारतरत्न दिया। महू में हमने दीक्षा भूमि बनाई। लंदन में पार्क बनाया। नागपुर में दीक्षा भूमि बृनाई। दिल्ली में महानिर्वाण स्थल बनाया। मुंबई में चैतन्य भूमि विकसित की। नरेंद्र मोदी की सरकार ने 
दलित घर के गरीब बेटे रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। देशभर में सबसे ज्यादा एससी विधायक और एससी सांसद भाजपा के हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed