फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Administration did not give permission to Rahul Gandhi's helicopter to fly

MP News: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को नहीं दी प्रशासन ने उड़ने की अनुमति, कार्यक्रम हुआ लेट

Mon, 04 Mar 2024 11:37 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Mar 2024 11:37 AM IST
सार

MP News: शिवपुरी में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को ग्वालियर से शिवपुरी उड़ाने के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, जिसके कारण शिवपुरी में होने वाला उनका रोड शो लेट हो गया है।

विज्ञापन
Administration did not give permission to Rahul Gandhi's helicopter to fly
कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर में प्रशासन ने राहुल गांधी की हेलीकॉप्टर को शिवपुरी तक उड़ने की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण राहुल गांधी को ग्वालियर से शिवपुरी बाय रोड आना पड़ रहा है। इस कारण से शिवपुरी में सोमवार को होने वाला उनका रोड शो 2 घंटे लेट हो गया है।

विज्ञापन


रोड से आना पड़ा शिवपुरी
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर से शिवपुरी तक हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी के आने का पहला प्रोग्राम था, लेकिन उन्हें हेलीकॉप्टर से अनुमति नहीं दी गई। इस कारण से उन्हें रोड से आना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


मीडिया पर कसा तंज
शिवपुरी पहुंचे राहुल गांधी ने एक मीडियाकर्मी से कहा कि आप रिपोर्टर है भईया आपकी कहां चलती है। आप काम जरूर करते हैं, लेकिन आपकी कहां चलती है। राहुल गांधी ने कहा कि आप एक छोटे रिपोर्टर हैं मालिक थोडे़ हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने उक्त मीडियाकर्मी से पूछा कि आपने अपने चैनल पर अग्निवीर की खबर छापी है, जिसपर मीडियाकर्मी ने जबाव देते हुए कहा कि जी हां, बिल्कुल छापी है। इसपर राहुल गांधी ने फिर उस मीडियाकर्मी से पूछा कि किया क्या आपका चैनल अडानी के लिए काम करता है, जिसपर मीडियाकर्मी ने जवाब देते हुए कहा कि बिल्कुल नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed