{"_id":"63f704d5ec339368d80138d4","slug":"accident-in-shivpuri-bolero-car-rammed-on-the-baratis-two-died-in-the-accident-many-injured-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Shivpuri: मातम में बदली खुशियां, बरातियों पर चढ़ी बोलेरो कार, हादसे में दो की मौत, कई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Shivpuri: मातम में बदली खुशियां, बरातियों पर चढ़ी बोलेरो कार, हादसे में दो की मौत, कई जख्मी
Thu, 23 Feb 2023 11:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:46 AM IST
सार
बोलेरो ड्राइवर बरात में चलती गाड़ी को सड़क पर छोड़कर बरात में नाचने चला गया। इसी दौरान एक बराती बोलेरो गाड़ी में ड्राइवर सीट पर बैठ गया और उसने गियर डालकर बोलेरो को आगे बढ़ा दिया, जिस पर बोलेरो असंतुलित हो गई और बरात में जा घुसी।
विज्ञापन
बरातियों पर चढ़ी बोलेरो कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के खतोरा गांव में बीती रात गुना के श्यामपुर से आई रात में उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती बरात में पीछे से एक बोलेरो घुस गई। इस घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को उपचार के लिए पहले बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां परिजन दो घायलों को गुना के अस्पताल में भर्ती कराने ले गए व एक घायल को उसके परिजन ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। वहीं, गुना अस्पताल के लिए ले जाए गए दोनों घायलों की मौत हो गई।
बरात में शामिल महेश ने बताया कि बोलेरो ड्राइवर बरात में चलती गाड़ी को सड़क पर छोड़कर बरात में नाचने चला गया। इसी दौरान एक बराती बोलेरो गाड़ी में ड्राइवर सीट पर बैठ गया और उसने गियर डालकर बोलेरो को आगे बढ़ा दिया, जिस पर बोलेरो असंतुलित हो गई और बरात में जा घुसी। घटना देर रात दो बजे की बताई गई है।
इंदार थाना प्रभारी केएन शर्मा का कहना है कि गुना के श्यामपुर से बरात खतौरा आई थी। बरात के पीछे बरात का ही बोलेरो था। जो कि बरात पर चढ़ गया। सभी घायलों को उपचार के लिए बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र से सभी को शिवपुरी के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, परंतु परिजन दो घायलों को उपचार के लिए गुना ले गए थे। साथ ही एक घायल को ग्वालियर अपने साथ ले गए थे। बोलेरो वाहन की टक्कर से बरात में शामिल गुना निवासी पुरुषोत्तम पाल और मनीष कुशवाह की गुना में मौत होने की पुष्टि हुई है।