फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man died and two others were injured in a truck-tractor collision on Shivpuri bypass

शिवपुरी हादसा: बायपास पर ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल; आलू से भरा ट्रक पलटा

Sun, 11 Oct 2026 03:50 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 03:50 PM IST
सार

शिवपुरी बायपास पर शनिवार शाम आलू से भरे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ग्वालियर निवासी 28 वर्षीय शैलेन्द्र गुर्जर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गौरव और कालू घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A young man died and two others were injured in a truck-tractor collision on Shivpuri bypass
ट्रक ने मारी टैक्टर को टक्कर 1 की मौत

विस्तार

शिवपुरी बायपास पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों युवक फसल कटाई के काम से गुना जा रहे थे। इसी दौरान परमजीत होटल के पास पीछे से आए आलू से भरे ट्रक ने उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान शैलेन्द्र गुर्जर (28), निवासी पृथ्वीसिंह का पुरा, तिघरा, ग्वालियर के रूप में हुई है। वह अपने साथियों गौरव गुर्जर और कालू गुर्जर के साथ मैसी ट्रैक्टर से गुना जा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- टीकमगढ़: दुर्गा पंडाल की सजावट के दौरान विवाद, एसआई पर गाली-गलौज और धमकाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शैलेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। गौरव और कालू का उपचार जारी है। रविवार दोपहर शैलेन्द्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
हादसे में शामिल ट्रक का पंजीयन नंबर RJ 11 GC 4166 बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है। कोतवाली पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed