फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   A child and a woman died due to tractor overturning in Shivpuri, more than three dozen laborers injured

Shivpuri: चालक की लापरवाही से बच्ची और महिला की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल

Fri, 26 Aug 2022 02:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 02:13 PM IST
सार

ट्रैक्टर में सवार एक महिला और बच्ची की मौत हो गई जबकि 36 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। हादसा जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत मांढा की घाटी के पास का बताया जा रहा है। हादसे मे घायल मजदूरों का इलाज बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
 

विज्ञापन
A child and a woman died due to tractor overturning in Shivpuri, more than three dozen laborers injured
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से महिला और बच्ची की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक मासूम और महिला की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार 36 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत मांढा की घाटी के पास का बताया जा रहा है। हादसे में घायल मजदूरों का इलाज बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मजदूर सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर दीवान की बामौर से ढेकुंआ गांव के एक फार्म (सेसई) पर टमाटर की पौध लगाने जा रहे थे।  ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहा था। जिसके चलते अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ा और वह असंतुलित होकर मांढा घाटी के पास पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था ट्रैक्टर रोड़ पर पलटा जबकि ट्रॉली ट्रैक्टर में से निकल कर कई मीटर दूर सड़क किनारे नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में सभी मजदूर घायल हुए। लेकिन मजदूरों में शामिल 35 वर्षीय महिला अचला आदिवासी निवासी मायापुर और एक तीन वर्षीय बच्ची कृष्णा पुत्री ब्रजभान आदिवासी निवासी गौरा टीला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


रन्नौद थाना पुलिस ने 108 एम्बुलेंस सहित पुलिस वाहन एवं अन्य हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की मदद से सभी घायलों को बदरवास स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घायल मंगल सिंह लोधी ने बताया कि वह कई दिनों से ढेकुंआ गांव के समीप सेसई के एक फार्म हाउस पर टमाटर की पौध लगाने जाते थे। सुबह भी हर रोज की तरह ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर फार्म पर टमाटर की पौध लगाने की मजदूरी करने निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed