फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News Eight month old child dies after swallowing balloon accident happened while playing

Shivpuri News: आठ महीने के बच्चे की बैलून निगलने से मौत, खेलते समय हुआ हादसा

Tue, 08 Apr 2025 05:24 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 05:24 PM IST
सार

शहर में आठ महीने के एक मासूम बालक की सांस नली में बैलून फंसने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बालक खेलते-खेलते एक गुब्बारा निगल गया। परिजन तुरंत उसे लेकर दो निजी अस्पतालों में पहुंचे। मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
Shivpuri News Eight month old child dies after swallowing balloon accident happened while playing
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ महीने के एक मासूम बालक की सांस नली में बैलून फंसने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बालक खेलते-खेलते एक गुब्बारा निगल गया। परिजन तुरंत उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज नहीं मिलने के कारण अंततः मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बैलून तो निकाल लिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


बता दें, शिवपुरी के नया बस स्टैंड क्षेत्र में रहने वाले संजय सोनी के आठ महीने के बेटे धनु सोनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। उन्होंने बच्चे की सांस नली से गुब्बारा निकाल लिया, लेकिन, लंबे समय तक ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण बच्चे की मौत हो गई। संजय सोनी का यह दूसरा बेटा था। मासूम की मौत से पूरा परिवार गमगीन है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. डी परमहंस ने बताया कि बच्चा देर से लाया गया। अगर समय पर लाया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दमोह मिशन हॉस्पिटल के फर्जी डॉक्टर की कोर्ट में पेशी, पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। मासूम छोटे सिक्के या फिर बैलून जैसी चीज अपने मुंह में दबा लेते हैं और वह धीरे-धीरे गले में फंस जाती है। ऐसी स्थिति में तत्काल डॉक्टर के पास जाना चाहिए, क्योंकि जब गले में कोई चीज फंसती है तो वह श्वास नली को प्रभावित करती है और इस दौरान सांस रुक जाती है। इसके कारण मौत हो सकती है। ऐसा ही शिवपुरी के इस मासूम के साथ हुआ, जहां बैलून श्वास नली में फंस गया और उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: चार हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया तहसील का बाबू, इसलिए मांगी थी घूस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed