फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP News Fake Doctor from Damoh Mission Hospital Produced in Court, Sent to 5-Day Police Remand

MP News: दमोह मिशन हॉस्पिटल के फर्जी डॉक्टर की कोर्ट में पेशी, पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

Tue, 08 Apr 2025 04:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 04:46 PM IST
सार

दमोह मिशन हॉस्पिटल के फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टर की गिरफ्तार के बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
MP News Fake Doctor from Damoh Mission Hospital Produced in Court, Sent to 5-Day Police Remand
डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह स्थित मिशन हॉस्पिटल में हार्ट सर्जरी के नाम पर सात मरीजों की मौत के मामले में फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को प्रयागराज से पकड़ा गया, जहां वह यमुनानगर जोन के औद्योगिक क्षेत्र में छिपा हुआ था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मंगलवार को उसे दमोह न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। नरेंद्र यादव पर आरोप है कि उसने खुद को लंदन से आए हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में पेश कर दमोह के मिशन हॉस्पिटल में जनवरी-फरवरी 2025 के बीच 15 मरीजों की हार्ट सर्जरी की थी, जिसमें से सात की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच में पता चला कि उसका मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को गंभीर लापरवाही करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। 



यह भी पढ़ें: दमोह में मरीजों की मौतों के जिम्मेदार डॉक्टर की फर्जी डिग्री ऐसे पकड़ाई, ये रही जांच की पूरी कहानी

पुलिस अब रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि नरेंद्र यादव ने यह फर्जीवाड़ा कैसे अंजाम दिया और इसमें अस्पताल प्रशासन की भूमिका क्या थी। इस मामले ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और फर्जी चिकित्सकों की मौजूदगी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोर्ट में जब फर्जी डॉक्टर एन जॉन कैम को पेश किया गया, तब वकीलों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि मिशन अस्पताल धर्मांतरण के साथ गलत ऑपरेशन भी करवा रहा है।



यह भी पढ़ें: CMHO ने किया खुलासा, चार ऑपरेशन में तीन की हुई मौत, आरोपी की डिग्री को लेकर कही ये बात

आरोपी को किया न्यायालय में पेश, पुलिस को मिली पांच दिन की रिमांड
दमोह मिशन अस्पताल के फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर को पुलिस ने मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया है। न्यायालय से बाहर निकलने पर आरोपी डॉक्टर का लोगों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान लोगों ने आरोपी को पकड़ना चाहा, लेकिन उसे पुलिस सुरक्षा पहरे में ले जाया गया। उसके पहले जिला अस्पताल में उसका मेडिकल चेकअप कराया गया। जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। उसके बाद न्यायालय लाया गया। जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड मांगी और न्यायालय ने आरोपी की रिमांड पर भेज दिया। न्यायालय परिसर में लोग आरोपी को देखकर आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि यह फर्जी डॉक्टर हत्यारा है और जमकर विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed