फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Rape with a girl returning from school, the accused was hiding in the field, as soon as the girl came out, took her to the field

शिवपुरी: स्कूल से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, खेत में छिपकर बैठा था आरोपी, जैसे ही छात्रा निकली, उठा ले गया खेत में

Tue, 25 Jan 2022 04:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 04:36 PM IST
सार

शिवपुरी में 15 वर्षीय स्कूली छात्रा से दुष्कर्म किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि आरोपी किशोरी के इंतजार में खेत में छिपकर बैठा था। कई दिनों से वह पीछा भी कर रहा था।
 

विज्ञापन
Shivpuri: Rape with a girl returning from school, the accused was hiding in the field, as soon as the girl came out, took her to the field
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

शिवपुरी में 15 वर्षीय स्कूली छात्रा से दुष्कर्म किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि आरोपी किशोरी के इंतजार में खेत में छिपकर बैठा था। कई दिनों से वह पीछा भी कर रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की घटना रन्नौद थाना क्षेत्र के सजाई गांव की बताई जा रही है। सोमवार रात पुलिस को की गई शिकायत में बताया गया कि हाईस्कूल में पढ़ने वाली 15 साल की छात्रा सोमवार को स्कूल आई थी। यहां प्री-बोर्ड परीक्षा की कॉपी जमा करने के बाद वह सहेली के साथ घर जा रही थी। रास्ते में सहेली उसके घर की ओर चली गई। किशोरी को अकेला जाता देख आरोपी सजाई निवासी निसार खान ने उसे पकड़ लिया। मुंह दबाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर छात्रा को वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी को उसने कई बार उसका पीछा करते देखा है। वह अक्सर स्कूल आते-जाते उसे देखता रहता था। उसने रैकी कर रखी थी कि कब वह और कहां से वह अकेली होती है। सोमवार को वह खेत में छिपकर बैठ हुआ था। सहेली के जाते ही उसने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed