फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: If water is not found, we will boycott the municipal elections, women warn after reaching the collector's office

Shivpuri News: पानी नहीं मिला तो करेंगे नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार, महिलाओं ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर दी चेतावनी

Wed, 01 Jun 2022 02:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 02:18 PM IST
सार

शिवपुरी की महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पर पहुंच गईं और पेयजल संकट को लेकर इन महिलाओं ने आगामी नगर पालिका चुनाव में चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दे डाली।

विज्ञापन
Shivpuri News: If water is not found, we will boycott the municipal elections, women warn after reaching the collector's office
कुछ महिलाओं ने पानी नहीं मिलने पर नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जल संकट की खबरें भी आने लगी हैं। शिवपुरी में भी पानी के लिए परेशानी बढ़ गई है। नगर की कुछ महिलाओं ने पानी नहीं मिलने पर नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 
बता दें कि शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 38 फक्कड़ कॉलोनी की रहने वाली महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पर पहुंच गईं और पेयजल संकट को लेकर इन महिलाओं ने आगामी नगर पालिका चुनाव में चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दे डाली। इन महिलाओं का कहना था कि उनके वार्ड 38 फक्कड़ कॉलोनी में कई सालों से पानी की समस्या है। पीने के पानी को लेकर यहां रहने वाले लोग परेशान हैं। इन महिलाओं का कहना था कि उनके वार्ड में व्याप्त पेयजल संकट के बीच वे अपनी मजदूरी छोड़कर और बाल बच्चों को लेकर पानी भरने के लिए दूर-दूर तक जाती हैं, लेकिन नगरपालिका प्रशासन उनकी इस समस्या पर गौर नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


कलेक्टर कार्यालय पर अपनी समस्या लेकर पहुंचीं वार्ड 38 फक्कड़ कॉलोनी की रहने वाली इन महिलाओं का कहना था कि मड़ीखेड़ा डेम से आई पाइप लाइन उनकी कॉलोनी के पास में बिछा दी गई है, लेकिन नल कनेक्शन नहीं दिए गए। वार्ड में पेयजल संकट है और सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद भी नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महिलाएं अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और यहां कलेक्टर को इस मामले में शिकायती आवेदन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed