फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Minister Sisodia's reply on KP Yadav's stupid statement, said - this is a matter of the house, MP my younger brother

Shivpuri: केपी यादव के मूर्ख वाले बयान पर मंत्री सिसोदिया का जवाब, कहा- यह घर का मामला है, सांसद मेरे छोटे भाई

Tue, 24 May 2022 01:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 May 2022 01:10 PM IST
सार

जब शिवपुरी के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से गुना शिवपुरी लोकसभा सांसद डॉक्टर के पी यादव के बयान वाले मामले में सवाल किया गया तो, उन्होंने इसे घर का मामला बताते हुए शांत का दिया। 

विज्ञापन
Shivpuri: Minister Sisodia's reply on KP Yadav's stupid statement, said - this is a matter of the house, MP my younger brother
महेंद सिंह सिसोदिया ने केपी यादव को बताया छोटा भाई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुना-शिवपुरी लोकसभा सांसद डॉक्टर के पी यादव के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को मूर्ख बताने वाले  बयान पर मंत्री सिसोदिया ने इसे घर का मामला बताते हुए शांत करा दिया। 
विज्ञापन


दरअसल मंत्री सिसोदिया शिवपुरी के एक होटल में जिले की त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर आयोजित एक बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान जब शिवपुरी के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से गुना शिवपुरी लोकसभा सांसद डॉक्टर के पी यादव के बयान वाले मामले में सवाल किया गया तो, उन्होंने इसे घर का मामला बताते हुए शांत का दिया। मंत्री सिसोदिया ने कहा कि यह हमारे परिवार का मामला है। हम इसे बैठकर सुलझा लेंगे,वहीं उन्होंने केपी यादव को अपना छोटा भाई कहा। 
विज्ञापन


क्या है मामला
कुछ दिनों पहले गुना के एक मंच से प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर जनता ने गलती की है, जिसके लिए उन्हें सिंधिया से माफी मांगना चाहिए, उनके इस बयान पर गुना शिवपुरी लोकसभा सांसद डॉक्टर के पी यादव ने पलटवार करते हुए महेंद्र सिंह सिसोदिया को मूर्ख करार दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि भाजपा में ऐसे लोगों को शामिल करने से पहले सोचना चाहिए था क्योंकि वरिष्ठ नेता होने के बावजूद उन्हें पार्टी के महापुरुषों के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, वहीं केपी यादव भाजपा के प्रत्याशी थे। केपी यादव ने सिंधिया को हरा दिया था। बाद में सिंधिया अपने समर्थक मंत्रियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed