{"_id":"6210eb9a4f42f3517935a3ee","slug":"shivpuri-minister-of-state-vice-president-of-mp-text-book-corporation-prahlad-bharti-tried-his-hand-at-ball-and-bat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने गेंद व बल्ले पर हाथ आजमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने गेंद व बल्ले पर हाथ आजमाए
Sat, 19 Feb 2022 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:37 PM IST
सार
शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के गाजीगढ़ में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने किया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने कहा कि खेल में अनुशासन व लगन बहुत जरूरी है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने कहा कि खेल में अनुशासन व लगन बहुत जरूरी है। यही दो गुण अच्छे खिलाड़ी बनाने में महत्वपूर्ण होते हैं। गाजीगढ़ में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जय मां क्रिकेट क्लब द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने भी गेंद व बल्ले से हाथ अजमाए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। शुभांरभ के अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी पुरुषोत्तम धाकड़, धर्मा खटीक, भरत धाकड़, रमन शर्मा, देवेन्द्र लखेरा आदि द्वारा राज्यमंत्री प्रहलाद भारती का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
प्रथम मैच नयागांव एवं शिवपुरी के बीच हुआ। जिसमें शिवपुरी टीम ने बल्लेबाजी का चयन किया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर नरोत्तम रावत, दिनेश, विपिन चकराना, राजू धाकड़ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रथम मैच नयागांव एवं शिवपुरी के बीच हुआ। जिसमें शिवपुरी टीम ने बल्लेबाजी का चयन किया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर नरोत्तम रावत, दिनेश, विपिन चकराना, राजू धाकड़ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
