{"_id":"61925a9f98c2b5256e26f88a","slug":"shivpuri-employment-assistant-arrested-red-handed-by-eow-taking-bribe-of-30-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: रोजगार सहायक 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: रोजगार सहायक 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार
Mon, 15 Nov 2021 06:33 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 15 Nov 2021 06:33 PM IST
सार
लोकायुक्त के साथ-साथ ईओडब्ल्यू भी रिश्वतखोर कर्मचारियों पर शिकंजा कस रहा है। शिवपुरी में सोमवार को मनरेगा के मस्टर भरने के एवज में 4.30 लाख रुपये की मांग करने वाले रोजगार सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले में सोमवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने खनियाधाना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मुहारी कलां के रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी को मनरेगा के कार्यों के मस्टर भरने के एवज में महिला सरपंच के देवर बृजपाल लोधी से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
रोजगार सहायक ने मनरेगा से प्रचलित विकास कार्यों के मस्टर भरने के एवज में 5 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 4.30 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में इनके बीच तीन लाख रुपये में डील हुई थी। कार्रवाई के संबंध में ईओडब्लू इंस्पेक्टर यशवंत गोयल ने बताया कि महिला सरपंच अभिलाशा के देवर बृजपाल लोधी ने 10 हजार रुपये की पहली किस्त रविवार को ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को दी थी। दूसरी किस्त सोमवार को दोपहर में ग्राम पंचायत भवन में देनी थी जो ईओडब्ल्यू की जानकारी में थी। जैसे ही 30 हजार रुपये की दूसरी किस्त बतौर रिश्वत रोजगार सहायक के हाथ में ब्रजपाल ने रखी वैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।