फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Demand for restoration of old pension intensified, employees will agitate on March 4, MLAs also came out in support

शिवपुरी: पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज, 4 मार्च को आंदोलन करेंगे कर्मचारी, विधायक भी समर्थन में उतरे

Thu, 03 Mar 2022 12:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 12:53 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में अधिकारी-कर्मचारी 4 मार्च को एकत्रित होकर पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए जिला प्रशासन को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं मांग पूरी न होने की स्थिति में कर्मचारियों ने आंदोलन करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shivpuri: Demand for restoration of old pension intensified, employees will agitate on March 4, MLAs also came out in support
कर्मचारी नेता, राजेंद्र पिपलौदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए कर्मचारी आंदोलन करने की तैयारी में हैं। 4 मार्च को कर्मचारी नेता एकत्रित होंगे और कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

 
आंदोलन के  लिए कर्मचारी तैयार
कर्मचारी नेता राजेंद्र पिपलौदा ने बताया कि सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने बताया कि हमने अपनी मांग के समर्थन में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के लिए कर्मचारी मंच के माध्यम से आंदोलन शुरू कर दिए हैं। अब जिस तरह से प्रदेश में विभिन्न कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने को लेकर आंदोलनरत हैं, उससे साफ है कि आने वाले बजट सत्र में इस मुद्दे पर विधानसभा और राज्य में अन्य जगहों पर हंगामा होने के आसार हैं।
विज्ञापन


पेंशन लागू करने बढ़ी नाराजगी
कर्मचारी नेता राजेंद्र पिपलौदा ने कहा कि कर्मचारी-अधिकारी 1 जनवरी 2005 या इसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू हो। नई पेंशन स्कीम में कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद सिर्फ हर महीने 800 से डेढ़ हजार रुपये ही पेंशन मिल रही है। प्रदेश में दो लाख 87 हजार शिक्षक और 48 हजार स्थायीकर्मी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक भी कर्मचारियों के समर्थन में 
बता दें मध्य प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। कर्मचारियों की मांग के समर्थन में प्रदेश के कई विधायक भी शामिल हो गए हैं। प्रदेश के 48 विधायकों ने अधिकारी-कर्मचारियों की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री चौहान को पत्र लिखा है, जिसमें से कई विधायकों ने ट्वीट कर सीएम से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed