फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौगात: सीएम बोले- सिंहस्थ के लिए 25 हजार करोड़ के काम करा रही सरकार, बड़नगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क

Sun, 18 Oct 2026 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 06:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ की तैयारियों के लिए 25 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की जानकारी दी। उज्जैन जिले में 22.34 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। बड़नगर में फूड प्रोसेसिंग पार्क तथा उज्जैन और आगर में आलू प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने की घोषणा की।

विज्ञापन
cm mohan yadav 25 thousand crore simhastha projects food processing park badnagar
सीएम मोहन यादव ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ की तैयारी के चलते सरकार 25 हजार करोड़ के विकास कार्य करा रही हैं। यादव ने रविवार को उज्जैन जिले के मां चामुंडा धाम गजनीखेड़ी में 22.34  करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। उन्होंने बड़नगर में नया फूड प्रोसेसिंग पार्क स्थापित करने और उज्जैन तथा आगर में नई आलू प्रसंस्करण यूनिट प्रारंभ करने का एलान किया।


किसानों और युवाओं के लिए नई योजनाएं
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बड़नगर में फूड प्रोसेसिंग पार्क का निर्माण होने से क्षेत्र के किसानों और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही उज्जैन और आगर जिलों में शुरू हो रही आलू प्रसंस्करण की नई यूनिट राज्य के 35 जिलों के किसानों से आलू की खरीद करेगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य मिल सकेगा। राज्य सरकार भाट पचलाना और इंगोरिया क्षेत्र में नए सांदीपनि विद्यालय भी स्थापित करेगी। इसके अलावा, प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए एक विशेष नया प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- सियासत: 'रिजीम चेंज गैंग' पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का प्रहार, विपक्ष को दी आत्ममंथन की सलाह
 
Trending Videos
cm mohan yadav 25 thousand crore simhastha projects food processing park badnagar
माता की आराधना करते सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
सिंहस्थ तैयारी और जनसुविधाओं का विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ की तैयारियों के अंतर्गत 25 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य निरंतर जारी हैं। आम जनता के आवागमन को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा योजना दोबारा शुरू की गई है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में परिवहन आसान हुआ है। राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, एशिया से विलुप्त हो चुके चीतों को प्रदेश में दोबारा स्थापित करने का काम भी राज्य सरकार ने सफलतापूर्वक पूरा किया है।

 
cm mohan yadav 25 thousand crore simhastha projects food processing park badnagar
रविवार को सीएम मोहन यादव उज्जैन पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य सुरक्षा और सांस्कृतिक विकास
सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को प्रोत्साहित करने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को एयर एंबुलेंस और हेली सेवा के माध्यम से नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो गया है और मध्य प्रदेश लाल सलाम को आखिरी सलाम करने वाला राज्य बन चुका है। बड़नगर में कवि प्रदीप सम्मान समारोह करने और गीता भवन का निर्माण कराने की भी घोषणा की गई। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, बड़नगर विधायक जितेंद्र पण्ड्या और नागदा विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान उपस्थित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed