{"_id":"620499decddd33068f3db902","slug":"shivpuri-bike-thief-gang-busted-41-motorcycles-worth-rs-25-lakh-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 25 लाख रुपये कीमत की 41 मोटरसाइकिल बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 25 लाख रुपये कीमत की 41 मोटरसाइकिल बरामद
Thu, 10 Feb 2022 10:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:21 AM IST
सार
शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 41 मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
शिवपुरी: गिरोह के पास से जब्त की गई चोरी की मोटरसाइकिलें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी पुलिस ने बुधवार को एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह शिवपुरी और इसके आसपास के इलाकों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों के पास से चोरी की 41 बाइक बरामद की गई हैं। चोरी की गई इन बाइक्स की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरोह ने ये बाइक्स अलग-अलग जगहों से चोरी की थीं।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि चोर गिरोह का एक सदस्य देहात थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक बेचने आया था, इस दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार हो रहीं मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे, जिसके तहत देहात थाना पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश किया।
जानकारी के अनुसार पुलिक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए पुरानी शिवपुरी में आया है, जांच में जानकारी सही पाई गयी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बाकडें हनुमान मंदिर से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने ये भी कबूल किया कि उसका गिरोह शिवपुरी ,ग्वालियर श्योपुर व आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल की चोरी करता है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मोहना से 16, आकुर्सी से 8 और कराहल से 17 मोटरसाइकिल सहित कुल 41 मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपी के 3 सहयोगी फरार हैं। दो सहयोगी खरीदारों को गिरफ्तार किया गया है।