फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: After the death of the patient in the district hospital, the ruckus of the relatives, the police had to be called to handle the deteriorating situation

शिवपुरी: जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, बिगड़ती स्थिति संभालने बुलानी पड़ी पुलिस

Mon, 02 May 2022 09:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 02 May 2022 09:25 AM IST
सार

शिवपुरी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत होने पर मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन को मामला शांत कराने के लिए पुलिस बुलानी बड़ी।

विज्ञापन
Shivpuri: After the death of the patient in the district hospital, the ruckus of the relatives, the police had to be called to handle the deteriorating situation
जिला अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत हो गई, मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज करने वाले डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। परिजनों के हंगामे के बाद स्थिति इस तरह से बिगड़ी की अस्पताल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम कनाखेड़ी निवासी वृंदावन धाकड़ (उम्र 32 साल) को सीने में दर्द होने के चलते रविवार सुबह 11:00 बजे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा करने लगे।  अस्पताल प्रबंधन ने मामला बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया दलबल के साथ अस्पताल पहुँचे। उन्होंने  मृतक के परिजनों को समझाइश दी और मामला शांत कराया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को डॉक्टरों के खिलाफ शिकायती आवेदन भी दिया है।
विज्ञापन


निजी अस्पताल में भर्ती था मृतक
जानकारी में ये भी सामने आया है कि परिजन पहले युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी स्थिति खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रैपर किया गया था। वहीं, मृतक के परिजन जिला अस्पताल के डॉक्टर्स पर सही समय पर इलाज न करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बच्चों का पिता है
मृतक वृन्दावन धाकड़ के दो मासूम बच्चे हैं, मृतक के साले मुकेश धाकड़ ने बताया है कि वृन्दावन की मौत के बाद अब उसके परिवार में कोई नहीं है, जो परिवार का भरण पोषण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed