फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri Additional Collector comment on democracy mp local body election

Shivpuri: मतदान से एक दिन पहले ADM ने लोकतंत्र पर उठाया सवाल, कहा- वोट देकर हमने भ्रष्ट नेता पैदा किए

Wed, 13 Jul 2022 04:37 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 13 Jul 2022 04:37 PM IST
सार

निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों के जरिए सरकारी कर्मचारी मतदान करते है। तहसील में मतपत्र समाप्त होने की वजह से कर्मचारी एडीएम से मिलने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ में एक प्रत्याशी भी शिकायत लेकर एडीएम के पास गया था। 

विज्ञापन
Shivpuri Additional Collector comment on democracy mp local body election
शिवपुरी के अपर कलेक्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिवपुरी जिले के अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह देश के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं। अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला बोल रहे हैं कि वोट डालकर कितने भ्रष्ट नेता पैदा किए, मैं वोट डालना और लोकतंत्र को देश की सबसे बड़ी गलती मानता हूं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो अपर कलेक्टर कार्यालय का बताया जा रहा है। दरअसल, डयूटी में लगे सरकारी कर्मचारी निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों के जरिए वोटिंग करते हैं। तहसील में निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र समाप्त होने की वजह से काफी कर्मचारी मतदान नहीं कर पाए। सोमवार को मतपत्र खत्म होने की शिकायत लेकर कर्मचारियों के साथ एक प्रत्याशी भी एडीएम के पास गया था। माना जा रहा है कि कर्मचारियों के साथ जो व्यक्ति उनसे मिलने पहुंचा था, उसने ही अपने मोबाइल से यह वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के 43 जिलों में नगरीय निकाय चुनाव चल रहे हैं। निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले अपर कलेक्टर का यह वीडियो सामने आया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed