{"_id":"61ee57752869a026247e439b","slug":"sheopur-two-adult-leopards-found-dead-in-chabal-river-and-vijaypur-range-signs-of-wandering-from-ranthambore","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्योपुर: चबंल नदी और विजयपुर रेंज में मृत मिले दो वयस्क तेंदुए, रणथंभौर से भटककर आने के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्योपुर: चबंल नदी और विजयपुर रेंज में मृत मिले दो वयस्क तेंदुए, रणथंभौर से भटककर आने के संकेत
Mon, 24 Jan 2022 01:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:11 PM IST
सार
श्योपुर जिले की चंबल नही और विजयपुर रेंज में दो तेदुओं का शव मिला हैं। वन विभाग ने तेंदुओं के राजस्थान से भटककर जिले में आने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
श्योपुर: चंबल नदी में तैरता मिला तेंदुए का शव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्योपुर जिले में दो वयस्क तेंदुए मृत अवस्था में मिले हैं। सोमवार को वन अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। तेंदुआ पड़ोसी राज्य राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से भटक कर आने की आशंका जताई जा रही है। वन अधिकारियों के अनुसार एक शव रविवार को चंबल नदी में तैरता मिला जबकि दूसरा शव जिले के विजयपुर रेंज में पाया गया।
वन रेंज अधिकारी अजय वाजपेयी ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने ऊंचाखेड़ा घाट के पास नदी में तैरते हुए शव के बारे में वन अधिकारियों को सूचना दी थी, जिसके बाद पशु चिकित्सकों सहित वन कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारी ने कहा कि तेंदुए की मौत करीब 5 दिन पहले हुई है। उन्होंने कहा कि अवैध शिकार के कोई संकेत नहीं थे क्योंकि शव पर चोट के कोई निशान नहीं थे और शरीर के सभी अंग बरकरार थे। उन्होंने कहा कि शव परीक्षण के बाद, दिशानिर्देशों के अनुसार शव का निपटारा कर दिया गया और विसरा को विश्लेषण के लिए फॉरेंसिक भेजा गया है। तेंदुए के घटनास्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से भटकने का संदेह है।
वन विभाग के अनुमंडल अधिकारी डीएन पांडेय के अनुसार अन्य मामले में रविवार शाम विजयपुर (पूर्वी) रेंज के बुढेरा बीट में एक वयस्क तेंदुए का शव मिला है। उन्होंने कहा कि तेंदुए की दो-तीन दिन पहले मौत होने की आशंका है। जानवर के शरीर में लकड़ी का एक तेज टुकड़ा छेदा हुआ पाया गया, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।