{"_id":"673441cc1dd30d0b93076849","slug":"sheopur-news-fir-against-15-protesting-congress-leaders-and-workers-for-violating-the-code-of-conduct-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Upchunav: 15 कांग्रेसियों पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर FIR, विरोध में हंगामा, विधायक ने कुर्ता फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Upchunav: 15 कांग्रेसियों पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर FIR, विरोध में हंगामा, विधायक ने कुर्ता फाड़ा
Wed, 13 Nov 2024 11:36 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:36 AM IST
सार
चुनाव में गड़बड़ियों की आशंका को लेकर कांग्रेसियों ने बीते दिन कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इस मामले में प्रशासन ने 15 कांग्रेसियों पर शांति भंग करने आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया। इनमें पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता शमिल हैं।
विज्ञापन
विधायक जंडेल ने कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की दो विधानसभाओं बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। राजनीतिक दृष्टिकोण से यह दोनों सीटें ही अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा ने विजयपुर सीट पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। यही वजह है कि प्रचार के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी यहां खूब एक्टिव नजर आए। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी के लिए जमकर प्रचार किया है। वहीं, मतदान से पहले कुछ छुटपुट घटनाएं भी सामने आईं, जिनको लेकर कांग्रेस का आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन
नीटू सिकरवार को किया गिरफ्तार
दरअसल, चुनाव में गड़बड़ियों की आशंका को लेकर कांग्रेसियों ने बीते दिन कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इस मामले में प्रशासन ने 15 कांग्रेसियों पर शांति भंग करने आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया। इनमें पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता शमिल हैं। सभी आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, इन गिरफ्तारियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विधायक ने फाड़ा अपना कुर्ता
विजयपुर विधानसभा में मतदान के दौरान कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। विधायक बाबू चंदेल सिंह के साथ पहुंचे लोगों ने जेल के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विधायक बाबू चंदेल सिंह ने अपना कुर्ता तक फाड़ दिया। यह हंगामा घंटों तक चला, लेकिन पुलिस प्रशासन पर विरोध कर रहे लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन
