फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur Body of minor found hanging from tree under suspicious circumstances

Sheopur: संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला नाबालिग का शव, परिजनों का आरोप- दुष्कर्म कर हत्या की गई

Fri, 28 Jun 2024 08:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 08:22 PM IST
सार

एक नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है।

विज्ञापन
Sheopur Body of minor found hanging from tree under suspicious circumstances
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्योपुर जिले में नाबालिग की मौत का मामला सामने आया है। बीरपुर तहसील के एक गांव में एक पेड़ पर शव लटका मिला था। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे मौके पर पुलिस भी पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


परिजन और ग्रामीणों द्वारा पुलिस से मामले की जांच की बात कही। लेकिन पुलिस ने परिजनों से कह दिया कि आत्महत्या का मामला है। बल्कि परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि शव पेड़ से लटका मिला है, वह जो कपड़े पहनी हुई थी। वह कपड़े उल्टे पाए गए। सभी कपड़े उल्टे पहना पाया गए हैं। साथ ही चेहरे पर काटने के निशान मौजूद हैं और शरीर पर भी कुछ आपत्तिजनक निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


अब इस मामले पर परिजन पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। बल्कि परिजन साफ कर रहे हैं कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म के बाद उसको मारकर पेड़ से टांग दिया है। इधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने मामले में गंभीरता लेते हुए मर्डर नहीं है। लेकिन जांच भी अभी आना बाकी है, उससे ही पता लगेगा कि किशोरी के साथ कोई आपत्तिजनक घटना हुई है या फिर यह सुसाइड ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ था और शव को जब अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया तो वहां पर काफी सारी चीज आपत्तिजनक थी। जैसे कि उल्टा पैजामा, चेहरे पर काटने के निशान एवं ऐसे कई शरीर पर निशान मिले, जिससे परिजन साफ कहते नजर आ रहे थे कि बच्ची के साथ कहीं न कहीं जबरन उसके साथ कोई घटना को अंजाम दिया है। अब पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने इस मामले में गंभीरता लिया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद एक अन्य रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही वह रिपोर्ट आती है तो इस मामले में भी एक बड़ा खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed