{"_id":"62ae04fe812f1e503d5bf948","slug":"sheopur-4-girls-who-went-to-bath-got-washed-away-in-the-river-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"sheopur: नहाने गईं 4 बच्चियां नदी में बहीं, एक की मौत, दो अब भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
sheopur: नहाने गईं 4 बच्चियां नदी में बहीं, एक की मौत, दो अब भी लापता
Sat, 18 Jun 2022 10:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:31 PM IST
सार
नदी पर नहाते समय यह घटना हुई है। एक बच्ची के शव को बाहर निकाल लिया गया है। जबकि, दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
श्योपुर में चार बच्चियां नदी में बह गईं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के श्योपुर की सीप नदी में चार बच्चियां बह गईं। हादसे में एक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एक बच्ची को बचा लिया, पर दो बच्चियों को नहीं तलाशा जा सका था।
एएसपी प्रेमलाल पुर्बे का कहना है कि नदी पर नहाते समय यह घटना हुई है। एक बच्ची के शव को बाहर निकाल लिया गया है। जबकि, दो की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई बारिश की वजह से सीप नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिसे देखने और नदी के पानी में नहाने के लिए शनिवार को मयापुर गांव के ग्रामीण और बच्चे नदी के किनारे पहुंच गए।
तभी 4 बच्चियां नदी के तेज बहाव में बहने लगीं, जिन्हें देखकर ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और एक बच्ची को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया जबकि ललिता नाम की दूसरी बच्ची की मौत हो गई। रानी और रीना का कई घंटों बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। जिनकी तलाश रेस्क्यू टीम द्वारा की जा रही है। देहात थाना पुलिस ने मृतक बालिका ललिता के शव का पीएम करवा कर अन्य बच्चियों की तलाश तेज कर दी है।