फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sheopur: 4 girls who went to bath got washed away in the river, one died

sheopur: नहाने गईं 4 बच्चियां नदी में बहीं, एक की मौत, दो अब भी लापता

Sat, 18 Jun 2022 10:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 10:31 PM IST
सार

नदी पर नहाते समय यह घटना हुई है। एक बच्ची के शव को बाहर निकाल लिया गया है। जबकि, दो की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
sheopur: 4 girls who went to bath got washed away in the river, one died
श्योपुर में चार बच्चियां नदी में बह गईं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के श्योपुर की सीप नदी में चार बच्चियां बह गईं। हादसे में एक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एक बच्ची को बचा लिया, पर दो बच्चियों को नहीं तलाशा जा सका था। 
विज्ञापन


एएसपी प्रेमलाल पुर्बे का कहना है कि नदी पर नहाते समय यह घटना हुई है। एक बच्ची के शव को बाहर निकाल लिया गया है। जबकि, दो की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई बारिश की वजह से सीप नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिसे देखने और नदी के पानी में नहाने के लिए शनिवार को मयापुर गांव के ग्रामीण और बच्चे नदी के किनारे पहुंच गए। 
विज्ञापन


तभी 4 बच्चियां नदी के तेज बहाव में बहने लगीं, जिन्हें देखकर ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और एक बच्ची को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया जबकि ललिता नाम की दूसरी बच्ची की मौत हो गई। रानी और रीना का कई घंटों बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। जिनकी तलाश रेस्क्यू टीम द्वारा की जा रही है। देहात थाना पुलिस ने मृतक बालिका ललिता के शव का पीएम करवा कर अन्य बच्चियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed