फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Shajapur District Panchayat member arrested in ₹21 crore cyber fraud case.

Shajapur News: 21 करोड़ की साइबर ठगी में शाजापुर जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, पूछताछ में किए कई खुलासे

Wed, 05 Aug 2026 10:42 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 10:42 PM IST
सार

ग्वालियर के चार्टर्ड अकाउंटेंट से 21.05 करोड़ रुपये की कथित साइबर ठगी मामले में राज्य साइबर सेल ने शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य जगदीश मालवीय को गिरफ्तार किया। जांच में उसके खाते में 50 लाख रुपये पहुंचने की बात सामने आई। पुलिस रिमांड पर पूछताछ कर अंतरराज्यीय साइबर गिरोह की कड़ियां खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Shajapur District Panchayat member arrested in ₹21 crore cyber fraud case.
आरोपी जगदीश कुमार मालवीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य साइबर सेल की ग्वालियर जोन की टीम ने शाजापुर से एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। ग्वालियर के चार्टर्ड एकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय को क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर 21 करोड़ पांच लाख 92 हजार रुपये की ठगी के मामले में शाजापुर जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार मालवीय को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


ग्वालियर की साइबर पुलिस ने एसपी प्रियंका शुक्ला को मालवीय की गिरफ्तारी की जानकारी दी। एसपी ने स्थानीय पुलिस को सहयोग करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने मालवीय को शाजापुर कोतवाली लाकर पूछताछ की और फिर उसे ग्वालियर ले गई। मालवीय के खाते में ठगे गए 21.06 करोड़ रुपये में से 50 लाख रुपये उसके बैंक खाते में गए थे। साइबर पुलिस ने उसे पकड़कर ग्वालियर में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मालवीय ने म्यूल खातों से जुड़े इंटरस्टेट गैंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिस पर टीम काम कर रही है। इस जानकारी के आधार पर एक टीम कर्नाटक और तमिलनाडु के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गोद लेने के बहाने बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी प्यारे मियां के खिलाफ साक्ष्य पूरे, शुक्रवार को अंतिम बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी साइबर ठगी के रूप में सामने आया है। साइबर सेल की टीम निरीक्षक मुकेश कुमार नारोलिया के नेतृत्व में शाजापुर पहुंची थी। उनके साथ उप निरीक्षक शैलेंद्र राठौर और अन्य सदस्य भी शामिल थे। मामले की शुरुआत एक दिसंबर को हुई, जब ग्वालियर के 70 वर्षीय चार्टर्ड एकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय को दिव्या सिंह नाम की महिला का फोन आया। महिला ने दोस्ती कर क्रिप्टो में निवेश का झांसा दिया। इसके बाद विजयवर्गीय ने अलग-अलग बैंक खातों में 21 करोड़ रुपये जमा किए। जब पैसे निकालने का प्रयास किया गया, तो और रुपये मांगे गए, जिससे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई।

राज्य साइबर सेल टीआई मुकेश नारोलिया ने बताया कि शाजापुर से एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है, जिसके खाते में 50 लाख रुपये गए थे। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें साइबर अपराध से जुड़े गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

 

मुख्यमंत्री व मंत्रियों के साथ आरोपी जगदीश कुमार मालवीय

मंत्री के साथ आरोपी जगदीश कुमार मालवीय

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed