फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   MP Election 2023: Bhuwan Kapadi Seeks Votes For Kunal Choudhary, Addresses Rally

MP Election 2023: उत्तराखंड से कालापीपल आए कापड़ी, कहा- कुछ दिन में कुणाल चौधरी बनेंगे कैबिनेट मंत्री

Tue, 07 Nov 2023 06:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 07 Nov 2023 06:52 PM IST
सार

शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी के समर्थन में उत्तराखंड के उप-नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने वोट मांगे। जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि चौधरी जल्द ही कैबिनेट मंत्री बनेंगे। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Bhuwan Kapadi Seeks Votes For Kunal Choudhary, Addresses Rally
कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते भुवन कापड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी के पक्ष में उत्तराखंड से उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने प्रचार किया। उन्होंने इस दौरान दावा किया कि अगले कुछ दिनों में कुणाल चौधरी कैबिनेट मंत्री बनने वाले हैं। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है और तीन दिसंबर को मतों की गिनती होगी। उससे पहले चुनाव प्रचार अपने शबाब पर है। कापड़ी ने विधानसभा क्षेत्र के पोचानेर गांव में कहा कि कालापीपल के कुणाल चौधरी का नाम पूरे देश में चलता है। कुणाल के राजनीतिक संघर्ष को पूरे देश ने देखा है। आज यहां उनके लिए उमड़े जनसैलाब को देखकर लग रहा है कि कुणाल ने पांच साल जनता की सेवा की है। आने वाले दिनों में यह आपके बीच कैबिनेट मंत्री बनकर जरूर आएगा।
विज्ञापन


कालापीपल के कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी ने कहा कि आपके पास कई लोग आएंगे। जाति-धर्म की बात करेंगे। आपको किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कालापीपल में विकास की गंगा बहेगी। हमने विकास किया है यह जनता देख चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed