{"_id":"6af19e3bef59d8c30607f99c","slug":"shajapur-shujalpur-md-drug-supply-case-third-accused-saqib-arrested-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाजापुर: शुजालपुर में एमडी ड्रग सप्लाई मामले में तीसरा आरोपी साकिब गिरफ्तार, परिजन भी तस्करी के धंधे में लिप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाजापुर: शुजालपुर में एमडी ड्रग सप्लाई मामले में तीसरा आरोपी साकिब गिरफ्तार, परिजन भी तस्करी के धंधे में लिप्त
Mon, 09 Nov 2026 03:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:53 PM IST
सार
शाजापुर के शुजालपुर में एमडी ड्रग सप्लाई मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी साकिब (26) को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दानिश खान और यूसुफ खान पकड़े गए थे। पूछताछ में साकिब का नाम सप्लायर के रूप में सामने आया। पुलिस उसके परिजनों और अन्य संभावित संपर्कों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीसरा आऱोपी भी किया गिरफ्तार
- फोटो : ANI
विस्तार
शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने एमडी ड्रग सप्लाई मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी साकिब को गिरफ्तार किया है। आरोपी साकिब (26) पर पहले से पकड़े गए आरोपियों को एमडी ड्रग की आपूर्ति करने का गंभीर आरोप है। पुलिस इस मामले में आरोपी दानिश खान और यूसुफ खान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
ड्रग सप्लाई नेटवर्क की कड़ी
मामले की शुरुआत 14 अक्तूबर को हुई थी, जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तालाबपुरा कब्रिस्तान के पास से टीला मोहल्ला निवासी दानिश खान (23) को 8.4 ग्राम एमडी ड्रग के साथ पकड़ा था। दानिश सिटी सब्जी मंडी में कपड़ों की दुकान चलाता है। दानिश ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने यह नशीला पदार्थ यूसुफ खान से लिया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूसुफ को गिरफ्तार किया। यूसुफ से गहन पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि उसे एमडी ड्रग की सप्लाई साकिब ने की थी।
ये भी पढ़ें- मंदसौर में 62 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
आपराधिक पृष्ठभूमि और पुलिस जांच
गिरफ्तार आरोपी साकिब (26) शुजालपुर का ही रहने वाला है। आरोपी के परिवार के तार भी मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से जुड़े हैं। साकिब का बड़ा भाई साजिद भी मादक पदार्थों की तस्करी के एक अन्य मामले में पकड़ा जा चुका है। करीब दो महीने पहले इंदौर पुलिस उसे गांजा सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर ले गई थी। पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए दानिश और यूसुफ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। उस समय पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर सकी थी कि नशीला पदार्थ कहां से आता था। अब साकिब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं