{"_id":"652a2709b4575bf3f00b1459","slug":"bad-words-of-congress-mla-hukum-singh-in-shajapur-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह के बिगड़े बोल; भाजपा पर हमला बोलते हुए भूल गए शब्दों की मर्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह के बिगड़े बोल; भाजपा पर हमला बोलते हुए भूल गए शब्दों की मर्यादा
Sat, 14 Oct 2023 10:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 14 Oct 2023 10:58 AM IST
सार
MP Election 2023: कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह भाजपा पर हमला बोलते हुए वे शब्दों की मर्यादा भूल बैठे और जाति सूचक टिप्पणी कर विवादों में घिर गए। बाद में अपने शब्दों को संभालने की कोशिश करते रहे लेकिन तब तक उक्त विवादित शब्द रिकॉर्ड हो चुके थे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख है जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों ने अपनी बैठकों का दौरा तेज कर दिया है। वहीं, बैठकों से नेताओं के बिगड़े बोल और विवादित बयान भी सामने आ रहे हैं कुछ इसी तरह का एक वीडियो शाजापुर विधायक हुकुम सिंह कराड़ा का भी वायरल हो रहा है। इसमें वह जाति सूचक विवादित शब्द का प्रयोग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो मक्सी का है, जहां हुकुम सिंह कराड़ा कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उसी दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए वे शब्दों की मर्यादा भूल बैठे और जाति सूचक टिप्पणी कर विवादों में घिर गए। हालंकि बाद में उन्होंने अपने शब्दों को संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन तब तक उक्त विवादित शब्द रिकॉर्ड हो चुके थे। वीडियो सामने आने के बाद संबंधित समाज से जुड़े उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है।
बता दें कि हुकुम सिंह कराड़ा इस क्षेत्र से पांच बार के विधायक हैं। इस बार भी कांग्रेस की ओर से सत प्रतिशत उनके नाम पर ही मोहर लगने की उम्मीद है लेकिन चुनावी माहौल के बीच कराड़ा का ये विवादित वीडियो पार्टी के लिए कितना नफा और नुकसान करेगा ये तो वक्त बताएगा। मगर राजनीति के गलियारों में कांग्रेस विधायक का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।